📅 Thursday, 10 September 2026 | 09:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -813.37 (-1.08%) निफ्टी 50: 23,446.60 ▼ -188.50 (-0.80%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,010 🥈 चांदी (1kg): ₹227,600 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2024 के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित

📅 02 January 2024, 11:17 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2024 के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित
मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2024 के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित

!! अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 निर्धारित !!

भोपाल : 

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2024 का आयोजन किया जा रहा है। अकादमी द्वारा मध्यप्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकारों के नाम से स्थापित रूपंकर एवं ललित कलाओं के दस पुरस्कारों के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्रत्येक पुरस्कार की राशि 51,000 निर्धारित है। प्रदर्शनी में तीन कलाकृतियाँ मान्य की जायेगी तथा 25 से 55 वर्ष तक की आयु के कलाकार भाग ले सकेंगे।

कलाकारों की मौलिक कलाकृतियाँ जो जनवरी 2022 के बाद सृजित हो मान्य की जायेगी। कला प्रदर्शनी की विवरणिका शासकीय ललित कला महाविद्यालय, जबलपुर, धार, खण्डवा, इंदौर, ग्वालियर, कालिदास अकादमी, उज्जैन, कलावीथिका-ग्वालियर, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय- ग्वालियर तथा अकादमी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

कलाकृतियाँ उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, रवीन्द्रनाथ ठाकुर मार्ग, बाणगंगा चौराहा, भोपाल एवं ललित कला अकादमी, जबलपुर /ग्वालियर / इंदौर में 15 जनवरी, 2024 सायंकाल 5 बजे तक जमा होंगी। इसके पश्चात् प्राप्त होने वाली कलाकृतियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। अकादमी की वेबसाइट www.kalaacademymp.com/ या https://www.facebook.com/kalamitrabpl/ एवं अन्य माध्यम से डाउनलोड आवेदन विवरणिका की फोटो प्रतियों (ए4 साइज) भी प्रवेश पत्र के रूप में स्वीकार की जायेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें