📅 Friday, 30 October 2026 | 03:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,512.65 ▲ +1,266.65 (+1.73%) • निफ्टी 50: 23,034.60 ▲ +335.80 (+1.48%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,800 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

TVS की इस धाकड़ Electric scooter ने किया हौंडा का जीना हराम

📅 27 November 2022, 01:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
TVS की इस धाकड़ Electric scooter ने किया हौंडा का जीना हराम
TVS की इस धाकड़ Electric scooter ने किया हौंडा का जीना हराम

Smart Xonnect फीचर्स और sports लुक के साथ टीवीएस मोटर कंपनी स्पोर्ट्स बाइक के लिए युवा की धड़कन बनी रही है. वहीं अब कंपनी जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा स्कूटर लेकर आ रही है जिसका लुक देखकर आप हीरो, होंडा और यामाहा की स्कूटी को भी भूल जाएंगे क्योंकि इसका लुक इतना कमाल का काम का है जिस पर किसी का दिल आ जाएगा. इस स्कूटर का नाम TVS Creon Scooter है जिसमें बाकी स्कूटियों से एकदम हटके और अलग फीचर्स भी हैं.

टीवीएस के इस धमाकेदार स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को बड़ा टच स्क्रीन डिस्प्ले, स्टेप अप सीट डिजाइन, रेक्टेंगुलर रियर व्यू मिरर, इंटीग्रेटेड ग्रैब रेल्स दिया जा रहा है. साथ ही इस स्कूटर में आपको SmartXonnect फीचर भी मिल रहा है, जिससे आप अलेक्सा वॉयस कमांड, क्रैश अलर्ट, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, जियो फेसिंग, एंटी थेफ्ट अलर्ट, नैविगेशन असिस्ट और लास्ट पार्क्ड लोकेशन की सुविधा का प्रयोग कर सकते हैं.

टीवीएस अपने इस स्कूटर को ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ मैदान में उतार सकती है इसलिए ही इसकी रेंज भी बेहतर होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर की टॉप स्पीड 100 kmph तक है, जबकि सिंगल चार्ज पर ईको मोड में ये स्कूटर 150 किलोमीटर तक चल सकता है. फिलहाल स्कूटर की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए इसके लिए ग्राहक को थोड़ा इंतजार करना होगा.

वहीं TVS Creon Scooter में आपको फ्रंट में 100 सेक्शन और रियर में 110 सेक्शन के टायर्स लगाए गए हैं, ताकि इसे चलाते समय सड़क पर पकड़ बनी रहे और ये जल्द ही स्लिप न हो. साथ ही इस स्कूटर में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रीजेनरेटिव ब्रैकिंग और रिवर्स पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. बता दें कि कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए अलॉट किए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें