ज्योतिषी

भगवान को कौन सा दीपक लगाना होता है शुभ, घी या तेल?, हिंदू धर्म में क्या है इसका महत्व व् इससे जुड़े नियम, जानिए

Pushplata
भगवान को कौन सा दीपक लगाना होता है शुभ, घी या तेल?, हिंदू धर्म में क्या है इसका महत्व व् इससे जुड़े नियम, जानिए
भगवान को कौन सा दीपक लगाना होता है शुभ, घी या तेल?, हिंदू धर्म में क्या है इसका महत्व व् इससे जुड़े नियम, जानिए

घी का दीपक

हिंदू धर्म में भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाना बड़ा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घी के दीपक से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। आपको मनचाहा फल देते हैं। यह दीपक आप सुबह और शाम दोनों समय प्रज्वलित कर सकते हैं। घी शुद्ध होना चाहिए। मिलावट वाला या वनस्पति (डालडा) नहीं होना चाहिए।

घी का दीपक घर में लक्ष्मी भी लाता है। मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करने से घर में बरकत बनी रहती है। पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा शिवजी, गणेशजी और विष्णुजी को भी घी का दीपक लगाने से लाभ होता है। आपके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। घर में खुशियां आती है।

घी का दीपक लगाने का भी एक खास नियम होता है। इसे हमेशा भगवान के दाईं ओर जलाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष समाप्त होता है। आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। घी के दीपक में हमेशा सफेद रंग की खड़ी बत्ती ही लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। नेगेटिविटी दूर चली जाती है।

तेल का दीपक

हिंदू धर्म में तेल का दीपक प्रज्वलित करने की भी परंपरा होती है। ये भी घी के दीपक की तरह शुद्ध माना जाता है। जो लोग सक्षम नहीं हैं वह घी की जगह तेल का दीपक भी लगा सकते हैं। यह दीपक भी आपको सुबह और शाम दोनों समय लगाना चाहिए। आप मूंगफली, सोयाबिन, सरसों, तिल इत्यादि का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ देवी देवता ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ तेल का ही दीपक लगता है। इन्हें घी का दीपक नहीं लगाया जाता है। इनमें हनुमानजी और शनिदेव सबसे पहले आते हैं। इन दोनों को मंगलवार और शनिवार तेल का दीपिक लगाना चाहिए। इन्हें सरसों या तिल के तेल का दीपक लगाने से ज्यादा लाभ होता है।

तेल का दीपक आपके दुखों का नाश करता है। शत्रु को आपके घर से दूर रखता है। उसकी कोई चाल पूरी नहीं होने देता है। यह तेल भगवान के बाईं ओर लगाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है। इस तेल में लाल रंग की लंबी लेटी हुई बत्ती लगाना चाहिए।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News