ज्योतिषी
आज का राशिफल 19 जून 2022 : स्थान परिवर्तन के संकेत, भविष्य में अच्छे परिणाम की उम्मीद, शासकीय कर्मचारी के लिए ट्रांसफर की संभावना बनी रहेगी
Paliwalwani
मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा,लेकिन लोग आपकी मदद को स्वार्थ ना समझे,इसीलिए सावधान रहें। आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति को भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. आपको अपने भाइयों से चल रहे वाद विवाद को आज बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श हो सकता है। जीवनसाथी यदि आपको किसी योजना को समझाएं,तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा तभी वह पूरी हो पाएगी। परिवार मे छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप किसी धार्मिक आयोजन पर भी जा सकते हैं।
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको व्यर्थ में खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचना होगा,इसलिए अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। आपको शीघ्र आगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती दिख रही है। आपको महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा.
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको घर या बाहर कहीं पर भी शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपका कोई मित्र आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपका अपने मित्रों से आपसे वाद विवाद हो सकता है। आपके कुछ शत्रु आपके आसपास ही होंगे,जिनको आपको पहचानना होगा। सायंकाल के समय आप देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। सट्टेबाजी में जो लोग धन का निवेश करते हैं, उन्हें आज सावधान रहना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आप वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की देकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं,लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी द्वारा कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के विशेष योग बनाता दिख रहा है। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है जिसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आज आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। उसके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है,जिसके कारण आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे आपके धन व कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो हो सकता है कि विवाद लंबा चल जाए। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर भी ध्यान लगाना होगा,तभी वह सफल हो पाएंगे।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो अभी उसमें आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी आपको जीत मिल सकेगी। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आज आपके सुकून में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा.
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला दिन रहेगा। यदि आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आप वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। यदि आप व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायं काल के समय आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके द्वारा पूर्व में किए गए संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आपको परेशानी न हो,इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट था तो उसमें सायंकाल तक सुधार हो सकता है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद जन्म ले सकता है जिसमें आपको उनकी बात सुनना और समझना बेहतर रहेगा।
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौधिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके बाद वह रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद से आप यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी बढ़ती हुई प्रोग्रेस से प्रसन्नता होगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।