शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के कैसे कटेंगे दिन : शनिदोष से बचने के उपाय...
ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव (Shanidev) का विशेष महत्व होता है. सभी ग्रहों में शनि को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है. जातकों की कुंडली में शनि की स्थिति और दृष्टि बहुत अधिक मायने रखती है और जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ होते हैं. उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शनि एक ऐसे ग्रह हैं जो एक राशि में ढाई वर्ष तक भ्रमण करते हैं. वहीं जिन जातकों पर शनि शुभ भाव में होते हैं उनके ऊपर अगर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है तो भी शनि शुभ फल प्रदान करते हैं.
अगर आप मेहनत करते हैं और आपको मेहनत का फल नहीं मिलता है, तो ये कुछ ऐसे संकेत हैं जो आपके शनि की साढ़ेसाती की दशा की ओर इशारा करते हैं। आपके सामने आर्थिक और निजी समस्याएं अचानक से आकर खड़ी होने लगती हैं। शनि के वक्री यानी विपरीत दिशा में चलने पर शनि देव का असर शनि की साढ़ेसाती की राशियों पर भी पड़ेगा। न्यायधीश कहे जाने वाले शनिदेव 5 जून 2022 से वक्री हुए हैं। वक्री होने पर शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों पर काफी कुछ प्रभाव होगा, जिससे इन राशियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएगीं।
शनि जयंती के दिन इनका उपाय किए जाने के बाद से काफी कुछ राशियों को राहत मिली होगी, लेकिन हर शनिवार शनि के उपाय किए जाने जरुरी है। इसके लिए हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ कराना चाहिए। शनिवार के दिन तेल में अपनी परछाई देखकर दान करना चाहिए। गरीबों और जरुरतमंदों को खाना देना चाहिए। इस दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इन उपायों से भी बढ़कर है कि शनि के साढ़ेसाती वाली राशियों मकर, कुंभ और मीन राशियों को किसी का भी दिन नहीं दुखाना चाहिए। जितना हो सके दूसरों की मदद करो। अपने हमेशा गरीबों को खाना आदि देते रहें।
शनिदोष से बचने के उपाय
शनिदेव की पूजा विधि
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Chhath Puja 2026: 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) देने का शुभ समय क्या है? जानें संध्या अर्घ्य का मुहूर्त और पूजा विधि
Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण, जानें पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 14 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी