ज्योतिषी

आज का राशिफल : 5 फरवरी 2022, बसंत पंचमी आज जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Paliwalwani
आज का राशिफल : 5 फरवरी 2022, बसंत पंचमी आज जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज का राशिफल : 5 फरवरी 2022, बसंत पंचमी आज जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल 5 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 5 February 2022 Horoscope Today, 5 February 2022: आज के दिन का राशिफल कैसा रहेगा ? आज किन राशियों पर क्या पड़ेगा असर। किनके कार्य सफल होंगे। इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल..

मेष राशि : दैनिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की सारी योजनाएं पहले ही बना लें अन्यथा काफी भागदौड़ हो सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण मीटिंग होने की प्रबल संभावना है। आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। ज्यादा बड़े खर्चे करने से आपको बचने की जरूरत है। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें खासतौर पर इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि : दैनिक राशिफल

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उसे प्राथमिकता दें। आज आपको समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े निवेश न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस तरह के फैसले लेते हैं तो कुछ अनुभवी लोगों की राय जरूर ले लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप हाथ या पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि : दैनिक राशिफल

आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आपका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिजूलखर्ची आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। आपको अपने काम में सुधार लाने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स से जुड़ा कोई मामला आज परेशान कर सकता है। आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि : दैनिक राशिफल

यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। आज आपको डबल फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

सिंह राशि : दैनिक राशिफल

आपको अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको कोई गंभीर रोग घेर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास को तेज करना होगा। इसके अलावा पैसों से जुड़े लेन देन भी आपको संभलकर करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में काम के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज आपको बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातको को कोई भी नई डील करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखें।

कन्या राशि : दैनिक राशिफल

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपका सख्त रवैया आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आज आप क्रोध और अहंकार से बचें। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का अंत होने के आसार हैं। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा और बेहतर महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि : दैनिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि : दैनिक राशिफल

अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा कर्ज या उधार लेने से आपको बचना होगा। यदि आपने पहले से ही लोन या उधार ले रखा है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

धनु राशि : दैनिक राशिफल

आज आपको अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपकी थकान बढ़ेगी, साथ ही आपका काफी पैसा खर्च होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की ओर से कोई महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है। आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापारी आज कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे। इसके अलावा आपको घूमने फिरने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आप एक दूसरे को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

मकर राशि : दैनिक राशिफल

स्वयं को तनावमुक्त रखने का प्रयास करें, तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। यदि आप बेवजह की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट करेंगे तो आपको अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप सहकर्मियों की बुराइयां करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है, खासतौर पर अगर आपका काम डेयरी उत्पादों का है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशि : दैनिक राशिफल

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी समस्या का अंत कर दे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। आज आप काफी एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि : दैनिक राशिफल

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कारोबार पर छाई मंदी दूर हो सकती है। इसके अलावा पुराना कोई विवाद शांत होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बताएंगे। अपने प्रिय के साथ आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो आज सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News