आज का राशिफल 4 जुलाई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस सप्ताह परिस्थितियां अति अनुकूल है। कार्य आसानी से संपन्न होंगे। आपका अधिकतर ध्यान स्वयं के ऊपर केंद्रित रहेगा।अपने भावी लक्ष्यों के प्रति मेहनत तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। घर में किसी नजदीकी संबंधी के आने से खुशनुमा वातावरण भी बना रहेगा। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। भूमि संबंधी कार्यों में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी होने से दिक्कत आ सकती है। घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन इस सप्ताह कोई विशेष पारिवारिक कार्य संपन्न होगा। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी मित्र के दुख-दर्द व तकलीफ में उसकी सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क बढ़ेंगे, जो कि भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ बनाएंगे। प्रॉपर्टी अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। क्योंकि इस समय अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ परेशानी होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। आपसी संबंधों में भी मधुरता और उचित तालमेल रहेगा।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। कुछ पुराने मतभेदों का भी निवारण हो सकता है। संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से उन्हें सकून रहेगा। भाइयों की किसी परेशानी में उनकी मदद करने से आपको आत्मिक सुख महसूस होगा। आपके कुछ निर्णय गलत भी साबित हो सकते हैं। कुछ समय आत्म चिंतन व मनन करने में भी लगाएं। इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यों में मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। कोई नया काम शुरू किया है, तो परेशान होने की बजाय धैर्य और संयम बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमीं रहेगी जिसकी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन बहुत अधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकालेंगे। तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में ठहराव आएगा। इस सप्ताह किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। कुछ विरोधी आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बना सकते हैं। इसलिए किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें तथा चैकन्ना रहें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। शेयर्स आदि में निवेश का उत्तम समय है। परंतु पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। परिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन इस सप्ताह आप अपने अंदर बेहतरीन सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा से संबंधित कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत मिलेगी। किसी बनते कार्य में परेशानियां अथवा रुकावटें आने से कुछ समय के लिए मायूसी हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका पूरा नियंत्रण तथा वर्चस्व बना रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। इस समय जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। दांपत्य तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगे।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन पिछले कुछ दिनों से आप जिस कार्य को करने के लिए प्रयासरत थे, इस सप्ताह उसके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती है। सप्ताह मध्य के बाद परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। किसी नवीन वस्तु अथवा आभूषण खरीदने की भी योजना बनेगी। मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मधुर बने रहेंगे। बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक समझें और सुलझाने का प्रयत्न करें। इससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा। इस सप्ताह बिजनेस संबंधी नए आयाम बनेंगे। नौकरीपेशा लोग सचेत रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग उनसे नाराज हो सकता है।
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन यह सप्ताह आप अपने मन मुताबिक कार्यों को करने में बिताएंगे। अनुभवी तथा विद्वान व्यक्तियों के सानिध्य में समय व्यतीत होगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी निकट संबंधी के यहां जाने का अवसर प्राप्त होगा। और यह भेंट-मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। किसी अजनबी या अपरिचित व्यक्ति से किसी भी तरह का व्यवहार करते समय सावधान रहें। मनोरंजन के साथ-साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ भी ध्यान देना जरूरी है, अन्यथा कोई उपलब्धि आपके हाथ से निकल सकती हैं। परिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस सप्ताह अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में उचित समय लगाएं। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी आपको राहत मिलेगी। तथा तनावमुक्त होकर आप आर्थिक मामलों में भी ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। छोटी-मोटी बात की वजह से किसी से कहासुनी हो सकती है। आलस और लापरवाही को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपनी योजनाएं किसी के साथ भी शेयर ना करें, वैवाहिक संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस सप्ताह का अधिकतर समय परिवारिक गतिविधियों तथा निवेश संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। यह समय दोस्तों और जानकारों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का है। ये संपर्क आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोल सकते हैं। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मसला भी हल होने की संभावना है। अपनी योजनाओं को पूरी तरह से सोच-विचार करके ही क्रियान्वित करें। जल्दबाजी करने से दिक्कत आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति की मदद आपकी तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वभाव में मधुरता लाए तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस सप्ताह भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रहेगा। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है तो उसका कोई हल निकल सकता है। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी तथा बनते कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। किराएदार संबंधी मामलों में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी को भी उधार ना दें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में दबदबा बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपके आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस सप्ताह किसी व्यक्ति से मुलाकात से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। जो कि भविष्य संबंधी कार्यों में फायदेमंद साबित होंगी। अगर कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए समय उत्तम है। आप अपने निजी काम और व्यवसायिक कामों में बेहतर तालमेल बनाकर रखेंगे। अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। अपनी राजनीतिक संपर्कों को मजबूत करें। अपनी सभी गतिविधियों में जीवन साथी या पारिवारिक सदस्य को भी जरूर शामिल करें। आपको उचित सलाह मिलेगी।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से इस सप्ताह मुक्ति मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सलाह से आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। घर की मरम्मत और रखरखाव संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो इस समय खर्चा बेतहाशा बढ़ सकता है। बिजनेस में चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत निश्चित है, इसलिए घबराएं नहीं और मेहनत करते रहें।
ये खबर भी पढ़े :
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
● आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
● Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद
● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi
लौट आएगा निखार
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 11 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 10 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 9 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 8 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान