आज का राशिफल 3 मई 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। बच्चे आज अपने माता पिता से कोई सलाह लेंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद निपट जायेंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। बस व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आर्किटेक वालों के लिए आज का दिन समान्य और राहतपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें, तला-भुना ना खायें।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सब अच्छा होगा।
वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे है वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा । आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें, साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है । काम से रिलेटेड किसी कलीग से लम्बी बात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद कर के खुश हो सकता है।
मिथुन आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
सिंह आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी । लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए थोडी और मेहनत करनी पडेंगी। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं । रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।
कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, जिसका इंटरव्यू की तयारी आप काफी समय से कर रहे है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। छात्रों का करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते है । जो लोग रिलेशनसिप में हैं वह एक दुसरे से बात कर के अच्छा समय बितायेंगे। करोबार में आ रही परेशनियों का निवारण होगा।
तुला आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए ज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चो के साथ गेमस खेलने में समय बीतेगा। बच्चों को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम आज जल्द पूरा कर लेंगें। शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा । दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती हैं। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे । इस राशि के गायको के लिए आज का दिन अच्छा होगा। समाझ में आपका मान सम्मान बढेगा। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बना के प्रस्नन करेगे। माता-पिता का आशीर्वाद से मान सम्मान बढ़ेगा।
मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं , आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ शेयर करें। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवारवाले आपकी बाते समझने की कोशिश करेंगें। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं , उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। घर से क्लेश दूर होंगे।
मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याओं जल्द दूर हो जायेंगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते हैं, बेहतर होगा घर पर ही कुछ अच्छा बना के खिलाएं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
ये खबर भी पढ़े :
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 27 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य