आज का राशिफल 29 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। काफी समय बाद आपसी मेल मुलाकात से सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले उस के संदर्भ में उचित अनुभव लेना जरूरी है। किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है। कोर्ट केस पर संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन समय अनुकूल है। अधिकतर कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। आप अपनी किसी हुनर को निखारने के लिए भी कुछ समय व्यतीत करेंगे विद्यार्थी तथा युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने से सुकून रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है। जिसका असर सब की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा इसलिए उचित व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है।आर्थिक दिक्कतें एवं परेशानियां हर काम में आपके आड़े आएगी।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।पिछले काफी समय से चल रही चिंता से भी राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आप के खिलाफ कुछ अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन समय चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। पठन-पाठन में भी उचित समय व्यतीत होगा। कभी-कभी कुछ नकारात्मक परिस्थितियां आपको विचलित कर सकती हैं।इसलिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकते हैं।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन व्यवसाय में विस्तार संबंधी गतिविधियों के लिए नई-नई जानकारियां हासिल करने का प्रयास करेंगे और कामयाब भी होंगे। व्यवसायियों तथा निकट संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब होने की भी आशंका है। किसी तरह की भी परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर जरूर अमल करें।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। साथ ही कामकाज में व्यस्तता के अलावा परिवार तथा दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से कोई उपहार मिल सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही ना बरतें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसलिए निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना ही उचित है।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ध्यान रखे कि गुस्से और ईगो की वजह से आपके बनते कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं।अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थिति रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्यप्रणाली में भी बदलाव आया है। इसलिए व्यवसाय संबंधी नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में पेपर तथा फाइलें कंप्लीट रखें। किसी भी काम को आलस की वजह से कल पर ना डालें।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार करें, आपके कार्य सफल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुकी हुई या उधार भी हुई पेमेंट वगैरह मिल जाने से तनाव दूर होगा। आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का प्रयास करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी के बहकावे में ना आए, बरना गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग सोशल मीडिया और फालतू बातों में ध्यान ना दें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना बेहतर होगा।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, पर उनका समाधान भी मिलेगा। आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। निजी संपर्कों के माध्यम से कोई लाभदायक कार्य भी संपन्न हो सकता है। अगर कोई भी सरकारी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है तो उसे कंप्लीट करें। क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी की आशंका है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है, गलत आदतों व गलत संगति से दूरी बनाकर रखें।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यर्थ की गतिविधियों में तथा मित्रों के साथ समय व्यर्थ ना करें और आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।इससे आप की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सार्वजनिक करने से आप मुश्किल में भी पढ़ सकते हैं। यह समय उपलब्धियों वाला है। इसलिए इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यावसायिक कार्यों में सुधार आएगा और स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ भी बेहतर तालमेल रहेगा।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोशिश करने पर मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। साथ ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक कार्यों में किसी के साथ बेवजह ना उलझे।क्योंकि किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी। युवाओं को अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
Paliwalwani.todayshoroscope 29.December.2023
अन्य खबर भी पढ़े : •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 6 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 5 सितंबर 2026 शनिवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 4 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 3 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान