ज्योतिषी
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए भाग्य साथ दे रहा है और आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के काफी आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आज कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके लिए यस्तता और भागदौड़ में बीतेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ से अपने व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। आज कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल होंगे। आज शाम के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावना है इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की जरूरत पड़ेगी।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज सामाजिक कार्य करने से आप जनता के प्रिय बनेंगे, आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्र में आपको फायदा होगा। आज शाम के समय आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इसकी चिंता न करें। पिता के आशीर्वाद से आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। आज आपको अपने परिवार में चल रहे कलह को खत्म करना होगा, नहीं तो यह आपका मानसिक तनाव बना रहेगा। अगर आज आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा। मामा के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी को बिना पूछे कोई सलाह नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज योग्य लोगों से विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए भाग्य साथ दे रहा है और आज आपको मातृ पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे लेकिन चिंता न करें क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आज शाम के समय आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है और परिवार में विवाद बढ़ सकता है। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही अपने कार्य को सफल बना पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आप एक खुशमिजाज शख्सियत हैं, जिन्हें देखकर हर इंसान आपसे खुद को जोड़ने की कोशिश करेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे। नौकरी में आज आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामने वाला आपकी किसी बात का बुरा न माने। आज आपको अपने व्यवहार के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपमें दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है, लेकिन आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे। व्यापार के लिए बनी नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके लिए भाग्य का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से सलाह-मशविरा करने में व्यतीत करेंगे।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•