ज्योतिषी

आज का राशिफल 17 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 17 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 17 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान दिलाएगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलेगा। ज्यादा भागदौड़ से आपको बचना होगा। मित्रों के साथ तीर्थ यात्रा करने से मन में सुकून के साथ खुशी का अहसास होगा। पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही सिंगल जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

● आज का प्रेरक प्रसंग : माता के दूध का कर्ज

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम

● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने से प्रसन्नता मिलेगी और व्यापारिक गति भी मिलेगी। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है, इसका फायदा उठाएं। विद्यार्थी वर्ग यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आज के दिन उन्हें सफलता मिलेगी। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि उनका अचानक खराब होने की आशंका बन रही है। शाम को आज धार्मिक स्थलों के दर्शन के योग टल सकते हैं।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप बुजुर्गों की सेवा और पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मन में शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति है। पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए कुछ भी सहन करेंगे। व्यवसाय के शत्रु आपकी बुद्धि से परास्त होते नजर आएंगे और आपको उनसे छुटकारा भी मिलेगा।

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर की जरूरी चीजों की खरीदारी पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों से आज धन का कोई भी लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपका पैसा कहीं फंस सकता है, इसलिए सावधान रहें। कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आपके विजय होने की संभावना बन रही है। परिवार के मुखिया परिवार के छोटे सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको पारिवारिक संपत्ति अधिक मिलने की संभावना बन रही है। किसी कर्मचारी या किसी रिश्तेदार की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही

● ति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा समाचार मिलेगा। परिजनों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। पिता के सहयोग से धन लाभ होगा और धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें और भागदौड़ से बचें। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्यों को बल मिलेगा और रुके हुए कार्य भी सिद्ध होंगे।

●  सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में आपके किसी रिश्तेदार के माध्यम से जो अड़चन आ रही थी, वे आज दूर हो जाएंगी। आज जीवनसाथी को शारीरिक परेशानी के कारण भाग दौड़ में अधिक खर्च की स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम के समय सेहत में सुधार होगा। अगर आज आपकी कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा है तो उसके सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। छात्र आज एकाग्रता से काम करें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। भाइयों के सहयोग से पारिवारिक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। संतान के प्रति आज आपके दायित्व पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी। किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे आपका शाम का समय हास्य-व्यंग्य में बीतेगा।

 ● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लोकप्रियता बढ़ेगी। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। आज आप अनुभवों के बल पर किसी समस्या का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। पारिवारिक बिजनस में आपके जीवनसाथी की सलाह आपके आर्थिक मुनाफ़े में वृद्धि करेगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी कीमती वस्तु या संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी होगी। इसमें आपको पिता का भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज दिनभर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा।

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन पारिवारिक स्थिति आज तनावपूर्ण रह सकती है, लेकिन फिर भी भाइयों के सहयोग से अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने में सफल होंगे। सामाजिक कार्य करने से आज आपका सम्मान बढ़ सकता है। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यावसायिक योजनाओं को भी गति मिलेगी। आज शाम का समय देव दर्शन और परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से खराब माहौल को अच्छा बनाने में सफल रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके भाई-बहन भी आज आपको पूरा सहयोग देंगे जिससे आपके लिए लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और कुछ काम से एक साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए घरेलू और कार्यक्षेत्र के कार्य पूरे होने के योग बनेंगे, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास आज होगा। शाम के समय परिवार में कोई मेहमान आ सकता है और किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यों से परिवार का सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा। प्रियजनों के साथ आज आप पार्टी करने के मूड में नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार के साथ यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सलाह काम आएगी, इससे आपका मन भी सुकून महसूस करेगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं, तभी कोई महत्वपूर्ण सूचना आपको मिलती नजर आ रही है।

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए

┄┅═════┅┄

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

jsk

HISTORY : !! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News