आज का राशिफल 14 मई 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपनी बात आज दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे, तो आने वाले दिनों में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यवस्था व अनुबंध आज आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
भाग्यांक: 9
●Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बन रहे अद्भुद राजयोग, इस समय पर करें शिव जी की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपकी नौकरी व आप के कार्यकाल में कुछ विरोधी फिर से सर उठा सकते हैं। आपको ध्यान देना होगा। आपको उनके षड्यंत्रो में नहीं पड़ना है, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तो में बहुत लंबे समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त होगी, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यांक: 4
● Tata Group का यह शेयर केवल चंद दिनों में बनाएगा जबरदस्त पैसा, तुरंत खरीदें, 1 महीने में 14% भागा स्टॉक
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका अधिक मेहनत व भागदौड़ का रहेगा। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ व पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी, लेकिन शाम के समय इसमें कुछ राहत मिलती दिख रही है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
भाग्यांक: 3
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने कार्यकाल व व्यवसाय में आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे, इसलिए वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी होगी।
भाग्यांक: 7
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसमे आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। आज आप अपना दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की सोचेंगे। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ की स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा।
भाग्यांक: 8
● Mahashivratri Outfit Ideas : शिवरात्रि पर पहन सकती है यह आउटफिट्स, मिलेगा ऐसा लुक की हर कोई करेगा आपकी तारीफ
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसका आपको भरपूर ध्यान देना होगा। मित्रों से धन लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं। घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आज कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं, जो आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है।
भाग्यांक: 6
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के विवाह में जो अडचने खड़ी थी, वह आज समाप्त होगी, जिससे आप अपने मन में सुकून का भाव महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए अपने गुरुजनों का सहारा लेना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आ रही अडचने अब समाप्त होगी, जिससे,आपका व्यापार तेजी पकड़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
भाग्यांक: 4
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको कुछ वृद्धजनों का साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका भूमि व जमीन जायदाद से संबंधित मामला आज समाप्त होगा, लेकिन आपको अपने कार्यकाल में अपने रुके हुए कार्यों को समय से पूर्ण करना होगा, नहीं तो वह आपकी मुश्किल बढा सकते हैं। आज शाम के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है।
भाग्यांक: 3
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको बौद्धिक व व्यवसाय क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप का मनोबल और बढ़ेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों के मिलने से आज मन में हर्ष की भावना रहेगी।
भाग्यांक: 7
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से आप के कार्यकाल में आपको उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई बंधुओं से मतभेद और क्रोध हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपको कहीं से कमाया हुआ धन मिलने के भरपुर योग बन रहे हैं, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ता दिख रहा है।
भाग्यांक: 6
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने का होगा, जिससे आपका यश भी बढ़ेगा। दिन आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने आज ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगी। आपको यह सोचना होगा कि किसको पहले पूरा करें और किसको बाद में। इसलिए आज आप थोड़ा मानसिक तनाव महसूस करेंगे। आपके पारिवारिक बिजनेस को आज एक नई जान मिलेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति के लिए आज मेहनत करते नजर आएंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे।
भाग्यांक: 9
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन यदि आप अपने व्यवसाय में और अधिक धन लगाने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आने वाले समय में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आज पूरे दिन आपको आए के नए नए स्त्रोत सामने आएंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हो, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक पर या घूमने-फिरने जा सकते हैं।
भाग्यांक: 5
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 27 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य