📅 Sunday, 06 September 2026 | 06:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
निवेश

Tata Group का यह शेयर केवल चंद दिनों में बनाएगा जबरदस्त पैसा, तुरंत खरीदें, 1 महीने में 14% भागा स्‍टॉक

📅 29 February 2024, 09:50 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Tata Group का यह शेयर केवल चंद दिनों में बनाएगा जबरदस्त पैसा, तुरंत खरीदें, 1 महीने में 14% भागा स्‍टॉक
Tata Group का यह शेयर केवल चंद दिनों में बनाएगा जबरदस्त पैसा, तुरंत खरीदें, 1 महीने में 14% भागा स्‍टॉक

Tata Group Stock to Buy: शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली. मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में तगड़ी मुनाफावसूली रही. सेंसेक्स 790 अंक नीचे 72,304 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 247 अंक गिरकर 21,951 पर आ गया. बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो, मीडिया, सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर में दर्ज की गई.  

बाजार में इस गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने ऑटो सेक्‍टर के टाटा मोटर्स (Tata Motors) को एक बार फिर शॉर्ट टर्म के लिए अपना टेक्निकल पिक बनाया है. बुधवार के कारोबारी सेशन में टाटा मोटर्स आधा फीसदी की गिरावट के साथ 958 के लेवल पर बंद हुआ.

Tata Motors: 2-3 दिन में बनेगा मुनाफा

मोतीलाल ओसवाल ने Tata Motors  को 2-3 दिन के लिए एक बार फिर टेक्निकल पिक्‍स में शामिल किया है. टारगेट 1000 रुपये रखा है. 28  फरवरी 2024 को शेयर का भाव 958 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह शेयर में 4-5 फीसदी अपसाइड देखने को मिल सकता है. स्‍टॉक का 52 वीक हाई 976.30 और लो 400.40 है. 

Tata Motors share Price History

Tata Motors के शेयर की परफॉर्मेंस बीते एक साल में जबरदस्‍त रही है. बीते एक साल में स्‍टॉक 120 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. जबकि बीते 6 महीने में टाटा मोटर्स ने निवेशकों को 55 फीसदी से ज्‍यादा का जबरदस्‍त रिटर्न दिया है. स्‍टॉक ने 3 महीने में 38 फीसदी की तेजी दिखाई है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 3.18 लाख करोड़ रुपये रहा. 

 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. यह हमारे विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें