ज्योतिषी

आज का राशिफल 11 मार्च 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 11 मार्च 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 11 मार्च 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Paliwalwani.todayshoroscope.11.march.2024

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है और ग्रहों की स्थिति आज आपके काम बिना किसी बाधा के पूरा होने का संकेत दे रही है। कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, मित्रों से धन का लाभ। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय होगा और आपको मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज सुबह के वक्‍त आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप पूजापाठ से जुड़े रहेंगे। घर में सुख समृद्धि आएगी और बिना बाधा के आपके कार्य पूर्ण होंगे।

भाग्यांक: 7

● भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बन रहे अद्भुद राजयोग, इस समय पर करें शिव जी की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष वाला और थकान देने वाला हो सकता है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से परेशान हो सकते हैं। परिवार में भी अशांति हो सकती है। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। शाम का कुछ वक्‍त अगर परिवार के साथ बिताएंगे तो सारी थकान दूर हो जाएगी और सुकून की प्राप्ति होगी। शाम को अच्‍छा खाने को भी मिल सकता है।

भाग्यांक: 4

 सपना देखा कि स्कूल से भाग गया है बेटा, क्या है इसका अर्थ?

 Tata Group का यह शेयर केवल चंद दिनों में बनाएगा जबरदस्त पैसा, तुरंत खरीदें, 1 महीने में 14% भागा स्‍टॉक

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज के दिन व्‍यापारियों को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं नौकरी करने वालों को ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां रहेंगी। परिवार के लोगों की निर्भरता भी आपके ऊपर अधिक रहेगी। ऐसे में आप खुद को थका हुआ और बुझा हुआ महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें और तेज गति से न चलाएं।

भाग्यांक: 1

 क्या डार्क सर्कल की वजह से बेजान दिखने लगा है आपका चेहरा?, इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल, लौट आएगा निखार

1 अप्रैल से बदलने वाला है नेशनल पेंशन सिस्टम, आधार वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है और राशि स्‍वामी की विशेष कृपा से आज आपके सभी सोचे हुए कार्य बनते हुए नजर आएंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और नौकरी में यश प्राप्‍त होगा। आज आपके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे आप सफलता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और आज धन के मामले में भी दिन की शुभता प्राप्‍त होगी। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। मन को सुकून प्राप्‍त होगा।

भाग्यांक: 8

 Weightloss Trick : घर बैठे हॉरर फिल्म देखने से भी कम हो सकता है मोटापा, आधे घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा असरदार है यह तरीका

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : 6 साल से कम उम्र के बच्चे क्लास 1 में नहीं ले सकेंगे एडमिशन, सरकार ने लगाई रोक
┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन अलग-अलग दशा की वजह से आज का दिन आपका काफी आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी और व्‍यापार करने वालों दोनों को आज मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा भी संभव है कि आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम न प्राप्‍त हो पाएं ऐसे में आपको निराश होने की बजाए खुशी मन से काम करना चाहिए। सफलता जल्‍द ही आपके कदम चूमेगी। आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आप अपना काम लगन और ईमानदारी से करते रहें। 

भाग्यांक: 6

 इन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव, रूचक योग बनने से खूब कमाएंगे धन-दौलत

 Mahashivratri Outfit Ideas : शिवरात्रि पर पहन सकती है यह आउटफिट्स, मिलेगा ऐसा लुक की हर कोई करेगा आपकी तारीफ

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और पूजापाठ और धार्मिक कार्यों में बिजी रहेंगे। परिवार के लोग भी आपकी बात मानेंगे और आपको आज के दिन अपने ऑफिस में उच्‍च अधिकारियों की कृपा भी मिल सकती है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। खानपान में सावधानी रखें। 

भाग्यांक: 3

 Bank Holiday : मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए खास है और शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपको आगे चलकर लाभ देंगे। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। आज के दिन लोगों से आपके बेहतर संपर्क स्‍थापित होंगे। कोई ऐसा व्‍यक्ति आपके लिए आज समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिसे आप काफी करीब मानते हैं। किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार अच्‍छी तरह सोच लें। किसी भी प्रकार का सौदा करने से पहले सभी कागजों को एक बार अच्‍छी तरह से देख लें।

भाग्यांक: 4

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला साबित हो सकता है और भाग्‍य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों के षड़यंत्र असफल होंगे और आपका कार्य आज समय से पूर्ण होंगे। आज के दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आज समाप्‍त हो जाएगी और फिर से बिछड़े हुए लोगों से मिलाप होगा। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। मगर कोई भी फैसला काफी सोच विचारकर लेने में समझदारी है।

भाग्यांक: 9

 गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, ये राशियां रहेंगी बेहद भाग्यशाली, होंगी मालामाल

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों की शुभ दशा से आपको सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्‍त होगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। मां लक्ष्‍मी आप पर आज मेहरबान हो सकती हैं और कहीं से आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में समृद्धि आएगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। कर्मफल की सिद्धि होने का आज दिन है। आज मन शिवजी की भक्ति में लगेगा और परिवार में सुख समृद्धि का आना होगा। आय के नए साधन आज बनेंगे और घर में खुशहाली आएगी। कहीं से कमाया हुए धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से घर में चला आ रहा विवाद समाप्‍त हो जाएगा।

भाग्यांक: 7

 12 साल बाद बुध और गुरु की युति से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

 ┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको बौद्धिक और व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और मन में हर्ष होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। इससे आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आप पहले से भी अधिक उत्‍साह के साथ काम करेंगे। आज का दिन भाग्योदय वाला है। आज कार्यक्षेत्र में भी आपको बॉस से प्रशंसा प्राप्‍त होगी और प्रमोशन की बात भी शुरू हो सकती है। आज के दिन आपके परिवार में भी सुख समृद्धि आएगी और आय के नए साधन बनेंगे।

भाग्यांक: 5

 सपने में दांत गिरता दिखे तो संभल जाएं नहीं तो होगा बुरा असर!

┄┅═══❁✿❁✿❁═══┅┄

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कुछ खास और अलग होने जा रहा है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजापाठ में अधिक लगेगा। आप वृद्धजनों की सेवा करेंगे तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज के दिन संतान के मामले में कोई खुशखबरी प्राप्‍त होने का दिन है। बच्‍चे कोई ऐसा काम करेंगे कि आपको उन पर गर्व हो। रुके हुए धन की आपको प्राप्ति होगी और घर में खुशहाली बढ़ेगी। 

भाग्यांक: 7

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सुखदायी है और आपको चारों ओर से लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। सभी छोटे आपकी बात को मानेंगे और बड़े आपको प्‍यार देंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। विरोधी पक्ष आज पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। 

भाग्यांक: 5

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?

 ┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

ये खबर भी पढ़े : 

● Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का

● Aries Yearly Horoscope 2024 : मेष राशि वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ, पदोन्नति के भी योग, जानें साल 2024 का आर्थिक और करियर राशिफल

● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

● 2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान

Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार

 ┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄

Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News