ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभ देने वाला होगा। आपके भीतर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुट्टी के बावजूद पूरा काम निपटा देने की इच्छा करेगी, लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन खास नहीं है और आपको आज धन के निवेश से बचना चाहिए। धन कमाने के मामले में आपको किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना चाहिए। आज कोई नया काम न शुरू करें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको कुछ पुरानी यादें भी आएगी। आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने से आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रशंसा बनी रहेगी, जिनसे आप अपने कुछ गिले-शिकवे भी दूर करेंगे। व्यापार में आज आपको छुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़ना होगा।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन भाग्य आपका साथ दे रहा है और किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुसकर अपना वर्चस्व कायम रखना आपकी पुरानी आदत है। कभी-कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि खुद बोलने से ज्यादा दूसरों की सुनें।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया गया हो, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर अड़े रहना चाहिए। आज भाग्य भी आपका समर्थन करेगा।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका काफी बिजी रहेगा और किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है। इसके लिए आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना न भूलें।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य आपका साथ दे रहा है। आपका काम करने का तरीका नया है। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आज आपको करियर के मामले में भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। आज आपको शेयर बाजार से भी लाभ होने की उम्मीद है और भाग्य आपका साथ देगा।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस वक्त काफी थकान भरे काम कर रहे हैं। लंबे समय संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी। आज मन से कोई काम कर पाने में कठिनाई होगी।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन लाभ देने वाला है। आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल आपके आगे पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो पाएंगे। काफी दिनों से व्यापार व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं और आपका मन भी काम में कम लगेगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है।
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





