आज का दैनिक राशिफल 17 अगस्त 2026 : राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, पुरानी यादें मन को खुशी देंगी, पुत्र व पुत्री के लिए विवाह के रिस्ते आएंगे
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास और योग्यता से कोई कठिन काम भी आज सफल हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे सोच-समझकर ही स्वीकार करें।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में लाभ की आशा रहेगी। व्यापारिक कारणों से छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन इसे हावी ना होने दें। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आपके ऊपर लग सकता है। इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत तक यात्रा का योग है। लेकिन यात्रा पर जाने से पहले संबंधित दस्तावेज जरूर चेक कर लें। आज क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ मिलने का योग बन रहा है।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है। आज व्यावसायिक कारणों से आप चिंतित रह सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आज परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। पुरानी यादें मन को खुशी देंगी।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज पराक्रम व धन वृद्धि का योग है। इसके अलावा लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने का योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। सायंकाल से रात्रि तक पुत्र व पुत्री के लिए विवाह के रिस्ते आएंगे।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए किसी न किसी कार्य को लेकर खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रिश्तों को लेकर भी जिम्मेदार बनें वरना यहां भी बात बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए उन्नतिकारक है। आज का दिन आपके हक में है। अरसे से रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जायेगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए काम काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। पति-पत्नी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च लगा ही रहेगा। पारिवारिक कार्यों में दौड़धूप रहेगी। आज आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को भी प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए मन में भक्ति भाव का विकास होगा। अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आयात-निर्यात के काम से जु़ड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। दूर रह रहे भाई-बहनों से संपर्क हो सकता है। किसी अनुभवी और ज्ञानी व्यक्ति के सहयोग एवं आशीर्वाद से आपका काम सरल होगा, कार्यों में सफलता पाएंगे।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
""जो हम खुशियों से सिखाते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...!
-
""अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो। आज का अवसर ही सबसे अच्छा है...!!
-
""कभी-कभी खामोशी भी चीखती है, बस सुनने वाला चाहिए"..!
-
""जो हम खुशियों से सिखाते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...!
-
""अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो। आज का अवसर ही सबसे अच्छा है...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान