आज का दैनिक राशिफल 11 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। व्यवसाय में भी लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी और आपको आय के अन्य स्रोत भी मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपको किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। जो लोग किसी विवाद में उलझे हुए हैं वह उसके लिए किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। नौकरी में आप अपने अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई प्रमोशन भी मिल सकता है। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी किंतु शत्रु पक्ष से सावधान रहें कोई भी गैर जिम्मेदाराना रवैया आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। शेयर मार्केट, एवं सट्टा बाजार से धनलाभ होगा आकस्मिक मुनाफ़े के योग बन रहे है। छात्रों के लिए समय बेहतर परिणाम लेकर आ रहे हैं।आज आपकी अध्यात्म में रुचि जगेगी।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको किसी नौकरी को जॉइन करने का ऑफर आ सकता है,लेकिन अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ आप मौज मस्ती के कुछ पल बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे,लेकिन संतान के करियर में आ रही समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आपके बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्च आपकी परेशानी बन सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले उसकी राय अवश्य लेनी होगी। आपको अपने अपने किसी परिजन को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में विजय प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको विदेशी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ मामलों में दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आपकी लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकती है। आपको किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आप अपने मित्रों और संबंधियों से किसी बात पर उलझ सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की ओर से आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा,जिसके कारण बेचैनी बनी रहेगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। योजनाओं को ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सचेत रहना होगा,नहीं तो आप किसी लापरवाही के कारण बड़ी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि वह इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं,लेकिन अपने मन में चल रही परिजनों को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की परवाह करेंगे और अपने घरवालों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके कारण में वह नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में रुपए पैसे के लेनदेन को बहुत ही सावधानी से करें,तो बेहतर रहेगा। पुराने मित्रों से आप किसी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,जिसके बारे में आपको कुछ जानकारी भी मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को कराने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कुछ अटकी हुई योजनाओं आज आपको पैसा दे सकती हैं,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई कमाई का अच्छा अवसर मिल सकता है या फिर नौकरी के साथ-साथ आप कोई पार्टटाइम कार्य को भी कर सकते हैं, जिससे आपकी कमाई आपको दोगनी होकर प्राप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें,नहीं तो वह उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको आज किसी के लिए भी अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। ननिहाल पक्ष से आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप मित्रों परिजनों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक मन मुताबिक कार्य को मिलकर प्रसन्न रहेंगे। सोच समझकर निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा, नही तो इसका फायदा कोई और उठा सकता है। आप अपने माता पिता के साथ कुछ समय अकेले मे व्यतीत करेंगे और किसी जरूरी काम पर बातचीत कर सकते हैं। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आप पूरे उत्साह और जोश से भरे रहेंगे और किसी भी काम को तुरंत करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज जोश के कारण आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य में ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी डगमगा सकती है,क्योंकि आप कुछ अनावश्यक खर्चे करने में बिल्कुल नहीं सोचेंगे और जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। परिवार में आपको सदस्यों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई आपकी बातों से नाराज हो सकता है।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा,क्योंकि वह आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नई तकनीकों पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है,क्योंकि आपकी अपने साथी से गरमागरम बहस होगी। नौकरी में कार्यरत लोग वाणी की मधुरता के कारण अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर ध्यान देना होगा,नहीं तो वह बहुत बढ़ सकते हैं।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
""हर अजनबी में एक सबक छिपा होता है, बस देखने की नज़र चाहिए..."
-
""जिंदगी में कुछ पाने के लिए कुछ जानना है, और कुछ बूढ़े के लिए बहुत कुछ पाना है।"..!
-
""जो हम खुशियों से सिखाते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...!
-
""इतना काम करो की काम भी आप का काम देखना थक जाएगा""...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 25 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 24 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 23 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य
आज का दैनिक राशिफल 22 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान : जानें अपना भविष्य