ज्योतिषी
पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, गुरु बृहस्पति बनाने वाले हैं शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग, तरक्की के प्रबल योग
PALIWALWANI
Gajkesari Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को शुभ योगों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि जिस जातक का जन्म इस राजयोग में होता है, तो आने वाले समय में वह राजा की तरह जीता है। उसके जीवन में आई हर एक परेशानी को वह पूरी मेहनत के साथ पार कर लेते हैं और अंत में अपार सफलता के साथ-साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस राजयोग का निर्माण धन के कारक गुरु और मन के कारक चंद्रमा से बनता है। चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण करते हैं। इसी तरह 29 अप्रैल को चंद्रमा गुरु बृहस्पति के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी राजयोग का निर्माण तक होता है जब केंद्र स्थान यानी लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ हो और दोनों बलवान स्थिति में हो। इसके अलावा अगर चंद्रमा गुरु से केंद्र में हो या फिर चंद्र पर गुरु की कोई एक दृष्टि जा रही हो, तो भी इस राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि मन के कारक चंद्रमा 29 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 1 मई तक इसी राशि में रहेंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से निजात मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। संतान की ओर से भी चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही जीवन संगिनी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्य से सफलता हासिल हो सकती है।आपके काम की सराहना होगी। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ उच्च अधिकारी भी प्रसन्न होंगे, जिससे आपको बोनस, वेतन में वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति के चांसेस बन सकते हैं। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। धन निवेश करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के भाग्य के भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको तरक्की मिलने के कई योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान या फिर विदेश यात्रा कर सकते है। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। तरक्की के कई मार्ग खुल सकते हैं। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के कई योग बन रहे है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।