📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

मेष, सिंह, धनु, मिथुन ओर सिंह राशि के जातकों को मिलेगा धन और सफलता : 2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग

📅 30 March 2026, 10:05 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेष, सिंह, धनु, मिथुन ओर सिंह राशि के जातकों को मिलेगा धन और सफलता : 2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग
मेष, सिंह, धनु, मिथुन ओर सिंह राशि के जातकों को मिलेगा धन और सफलता : 2 अप्रैल से बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग

Mangal Aditya Rajyoga : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में मंगल (Mangal) का गोचर बहुत ही विशेष और महत्वरपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 2 अप्रैल 2026, गुरुवार के दिन मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर शाम करीब 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही सूर्य देव मौजूद हैं, ऐसे में मंगल के यहां आने से मंगल आदित्य राजयोग बनेगा. वैदिक ज्योतिष में इस योग को बेहद प्रभावशाली और शुभ माना जाता है.

मंगलादित्य योग का महत्व

सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसका असर काफी मजबूत होता है. इस योग के कारण कई राशियों के लोगों का आत्मबल बढ़ेगा, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

क्या है मंगल आदित्य राजयोग..?

मंगल आदित्य राजयोग तब बनता है जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में आ जाते हैं, सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान का कारक होता है. वहीं मंगल ऊर्जा, साहस और कर्म का प्रतीक माना जाता है. जब ये दोनों मिलते हैं, तो व्यक्ति के अंदर जोश, आत्मबल और आगे बढ़ने की क्षमता बढ़ जाती है. इस योग को वैदिक ज्योतिष में बहुत शुभ माना गया है.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय लाभ देने वाला साबित हो सकता है. नौकरी या बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करना जरूरी होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस योग का अच्छा फायदा मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह योग खास तौर पर व्यापार में लाभ देने वाला रहेगा. बिजनेस में तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी समय अच्छा है, लेकिन परिवार में मां की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल आठवें भाव में रहेंगे. मंगल आदित्य राजयोग आपके जीवन में तुरंत अच्छे बदलाव लाएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा. निवेश या पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह योग छठे घर में बन रहा है. मंगल आदित्य राजयोग के प्रभाव से आपके दुश्मन कमजोर होंगे. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं और सेहत में सुधार होगा.

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें