📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

शनि देव के प्रभाव से ये राशि वाले पैसा कमाने में होते हैं सबसे आगे, इनके जीवन में नहीं होती धन की कमी

📅 05 January 2022, 07:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शनि देव के प्रभाव से ये राशि वाले पैसा कमाने में होते हैं सबसे आगे, इनके जीवन में नहीं होती धन की कमी
शनि देव के प्रभाव से ये राशि वाले पैसा कमाने में होते हैं सबसे आगे, इनके जीवन में नहीं होती धन की कमी

मान्यता बिना शनि की कृपा के में कोई भी व्यक्ति आजीविका नहीं पा सकता। शनि की कृपा के बिना न तो विवाह होता है और न ही संतान होती है। शनि व्यक्ति को आध्यात्मिक और भौतिक उपलब्धि भी देते हैं। अगर शनि देव प्रसन्न हों तो बिगड़े काम बन जाते  हैं, अत्यधिक सफलता मिलती है। अगर शनिदेव नाराज़ हों तो बने हुए काम या तो बिगड़ जाते हैं या रुक जाते हैं। इन दो राशियों पर रहती है शनि देव की कृपा… 

मकर राशि (Makar Rashi):

मकर राशि वालों की बात करें तो इस राशि के जातक काफी व्यवहारिक होते हैं। जिस कारण आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिलने के आसार रहते हैं। आप जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आपके अंदर एक गजब का आकर्षण होता है जिससे दूसरे आपकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। आप दूसरे लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना करते हैं। आप जिस क्षेत्र में सच्चे मन से काम करते हैं वहां सफलता हासिल कर लेते हैं। आपके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। मकर राशि पर शनिदेव का ही आधिपत्य है। इसलिए शनिदेव इनको मेहनती और कर्मठता प्रदान करते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi):

कुंभ राशि के लोग काफी सामाजिक, खुश मिजाज और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको मेहनती बनाते हैं। ये लोग कर्म में विश्वास करते हैं। साथ ही ये लोग कोई काम को हाथ में लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। ये अपने व्यवहार से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इन्हें महंगी-महंगी चीजों का शौक होता है। इनके अंदर सही समय पर सही निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये जल्दी हार नहीं मानतें। ये चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल करते हैं। इनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं रहती। पैसों के मामले में ये काफी लकी माने जाते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें