📅 Thursday, 08 October 2026 | 06:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Budh Gochar 2022 : बुधादित्य योग से ये राशियां होंगी मालामाल, चेक करें अपनी राशि

📅 03 July 2022, 05:29 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Budh Gochar 2022 : बुधादित्य योग से ये राशियां होंगी मालामाल, चेक करें अपनी राशि
Budh Gochar 2022 : बुधादित्य योग से ये राशियां होंगी मालामाल, चेक करें अपनी राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनके मिथुन राशि में प्रवेश करने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो कि कई राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

ऐसी होती है बुध ग्रह की प्रकृति 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। Vrishabh Rashi me Margi Budh 2022 अपने भ्रमण काल के दौरान जब बुध कन्या राशि में आता है तो उसे उच्च का कहा जाता है। जबकि मीन राशि में ये नीच के माने जाते हैं। कन्या राशि 16 से 20 अंश तक यह मूल त्रिकोण में माना जाता है।

मिश्रित स्वभाव का ग्रह है बुध

बुध मिश्रित स्वभाव का ग्रह है। पापी ग्रह के साथ होने पर यह पापी हो जाता है। इसे हरा रंग का माना जाता है। किसी जातक का रंग जानने के लिए इसे श्याम वर्ण का माना जाता है। इसमें पृथ्वी तत्व की प्रधानता होती है। वाणी, बुद्धि, चर्म, वात, पित्त और कफ का विश्लेषण बुध ग्रह से किया जाता है। बुध प्रधान लोग अक्सर लेखक, कवि, गणितज्ञ, बैंकर, सीए, चित्रकार, प्रखर वार्ताकार और तर्क से सब को परास्त करने वाले होते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से लोगों को बैंकर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायिक बनते देखा गया है। अच्छे व्यवसाय के लिए जातक की कुंडली में बुध का मजबूत होना आवश्यक है। बुध राशि के जातक बहुत अच्छे शिल्पकार भी होते हैं। इस ग्रह को वैश्य जाति का ग्रह कहते हैं। इससे प्रभावित जातकों का भाग्योदय 32 वर्ष पर होता है।

सिंह राशि

बुध गोचर से मिथुन राशि में बन रहा बुधादित्य योग सिंह राशि वालों के लिए लाभ दिलाने वाला होगा। आपको बता दें इन राशि की कुंडली में बुधादित्य योग 11वें स्थान पर बन रहा है। 11 वें भाव को इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को आय में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आमदनी के नए स्तोत्र भी बनेंगे। इसी के साथ यदि आप व्यापारी हैं तो आपको नई डील करने मिल सकती है। इस समय आपको माणिक्य रत्न धारण करने से लाभ हो सकता है।

कन्या राशि 

बुधादित्य योग इस राशि के दशम भाव में बनने से नौकरी और जॉब में सफलता मिल सकती है। इस गोचर काल में आपको मान-सम्मान के साथ—साथ नई नौकरी भी मिल सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन या इंक्रीमेंट के भी योग बनते दिख रहे हैं। व्यापारियों को लाभ होगा।

वृष राशि 

इन राशियों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत मानी जा सकती है। क्योंकि आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बनने से ये आपको आकस्मिक धनलाभ दिला सकता है। हो सकता है इस दौरान आपको अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। पर इस दौरान आपको वाणी से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

बुध के बेहद आसान 6 उपाय 

  • हरी वस्तुओं का दान।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • 9 कन्याओं को हरें रुमाल दान करें।
  • गणेशजी को दूर्बा चढ़ाएं।
  • घर के आसपास सूखे पौधे हटाकर नया पौधा लगाएं।
  • तुलसी का पौधा दान करें।
  • बुध का यह गोचर व्यक्ति की बुद्धि में परिवर्तन लाएगा। इस दौरान उन्हें हर कार्य बड़ी ही सावधानी के साथ करने की सलाह दी जा रही है। चूंकि बुध ग्रह हरा तत्व प्रधान भी है। इसलिए इस दौरान हरी रंग प्रधान वस्तुओं जैसे हरी सब्जी, हरी दालों आदि के दाम बढ़ सकते हैं।
  • आपके किस भाव में हैं बुध

     पंडित के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके ​अलावा धनु राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के लिए शुभ रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

    कमजोर बुध के संकेत 

  • बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।
  • अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
  • आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
  • महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
  • दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
  • बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
  • दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।
  •  

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें