ज्योतिषी

ज्योतिष शास्त्र : अगले 2 हफ्ते दुख ही दुख झेलेंगी ये राशियां, शुक्र के अस्त होने से मंडराएंगे संकट के बादल

Pushplata Sachan
ज्योतिष शास्त्र : अगले 2 हफ्ते दुख ही दुख झेलेंगी ये राशियां, शुक्र के अस्त होने से मंडराएंगे संकट के बादल
ज्योतिष शास्त्र : अगले 2 हफ्ते दुख ही दुख झेलेंगी ये राशियां, शुक्र के अस्त होने से मंडराएंगे संकट के बादल

ज्योतिष शास्त्र की माने तो जब भी कोई ग्रह सूर्य के पास आता है तब वह अस्त हो जाता है। इससे उसके कारक तत्वों का प्रभाव भी कम हो जाता है। नतिजन उससे प्रभावित राशियों पर संकट के बादल छाने लगते हैं। बीते 15 सितंबर शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो गया। यह अब 2 अक्टूबर को उदय होगा। ऐसे में इस तारीख तक कुछ राशियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए 2 अक्टूबर तक का समय मुश्किलों से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में एक के बाद एक कई दुख आ सकते हैं। शत्रु एक्टिव रहने वाले हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों को संभालकर रखे। व्यर्थ खर्च करने से बचे। अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें। क्रोध पर काबू रखें। रिश्तों के बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है। दोस्त धोखा दे सकते हैं। पति और पत्नी में लड़ाई हो सकती है।

कन्या राशि

शुक्र के अस्त होने से कन्या राशि के जातकों को भी बहुत परेशानियाँ झेलनी होगी। अपने आपका साथ छोड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर से धोखा मिल सकता है। भाग्य आपके पक्ष में नहीं होगा। किसी भी काम को करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। पैसा कमाने में दिक्कत आएगी। बेरोजगार लोगों को अभी भी जॉब नहीं लगेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। कहीं पैसा निवेश करने से बचे। वाणी पर संयम रखे।

मकर राशि

शुक्र अस्त के चलते मकर राशि की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी। व्यर्थ धन खर्च होगा। आपका कोई कीमती समान चोरी भी हो सकता है। इसलिए सतर्क रहना होगा। किसी पर आँख बंदकर भरोसा ना करें। वरना धोखा मिल सकता है। बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। कोई नया काम शुरू करना है तो 2 अक्टूबर के पहले ना करें। दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। दोस्ती में रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपने गुस्से को कंट्रोल में रहना होगा।

कुंभ राशि

शुक्र अस्त की आंच कुम्भ राशि के जातकों पर भी पड़ेगी। धन से जुड़े मामलों में कई रुकावटें आएगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कहीं दूर की यात्रा करने से बचे। विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। कहीं पैसा निवेश ना करें। मकान खरीदी या बिक्री के मामले भी 2 अक्टूबर तक ना करें। लग्जरी चीजों में पैसा बर्बाद करना बेवकूफी होगी। अपनी जुबान पर काबू रखें। कुछ भी उल्टा सीधा ना बोलें।

इन बातों का रखें ध्यान

शुक्र अस्त के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रख आप उसके बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं। जैसे 2 अक्टूबर तक घर में कोई मांगलिक कार्य करने से बचें। इस दौरान नॉनवेज ना खाएं। नशे का सेवन भी बंद कर दें। किसी का अपमान ना करें। घर में ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें। इन सब चीजों से आपको शुभ फल मिलेगा। वहीं शुक्र अस्त मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिन, धनु और मीन राशियों के लिए सामान्य रहने वाला है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News