📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
ज्योतिषी

क्या आप भी जिंदगी में झेल रहे हैं आर्थिक तंगी?, गैस चूल्हे की दिशा में करें बदलाव, जल्द दिखाई देगा चमत्कार

📅 11 October 2022, 06:47 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्या आप भी जिंदगी में झेल रहे हैं आर्थिक तंगी?, गैस चूल्हे की दिशा में करें बदलाव, जल्द दिखाई देगा चमत्कार
क्या आप भी जिंदगी में झेल रहे हैं आर्थिक तंगी?, गैस चूल्हे की दिशा में करें बदलाव, जल्द दिखाई देगा चमत्कार

वास्तु शास्त्र में जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। वास्तु की मानें तो पूजा रूम के बाद किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। मान्यताओं के मुताबिक किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि किचन को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। बहुत से लोगों की आदत होती है कि खाना बनाने के बाद किचन को ऐसे ही गन्दा छोड़ देते हैं वो साफ सफाई नहीं करते हैं। ऐसे घर में कभी भी लक्ष्मी मां का वास नहीं होता है। घर में हमेशा आर्थिक तंगी रहती है। यही वजह है कि रसोई घर को हमेशा साफ रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में किचन साफ-सुथरा होता है, वहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है।

चूल्हा और सिंक ऐसा होना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में चूल्हे और सिंक सही दिशा में होना चाहिए। अगर इनकी स्थिति सही नहीं होती है, तो घर में झगड़े होने का चांस बना रहता है। ऐसी मान्यता है कि किचन में सिंक और गैस चूल्हा एक सीध में नहीं रखना चाहिए।

चूल्हे को रखें साफ

किचन में खाना पकाते वक्त गैस चूल्हा काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में खाना बनाने के बाद उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए। कुछ लोग चूल्हा को ऐसे ही गंदा छोड़ देते हैं, लेकिन चूल्हा गंदा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। घर में हमेशा तनाव का माहौल भी बना रहता है। गैस चूल्हे की सफाई का हमेशा ध्यान रखें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें