📅 Monday, 02 November 2026 | 09:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,310.76 ▲ +851.23 (+1.14%) • निफ्टी 50: 23,317.60 ▲ +264.50 (+1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

प्रार्थना नारियों से : पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

📅 16 April 2026, 10:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रार्थना नारियों से : पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
प्रार्थना नारियों से : पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

आज संपूर्ण नारी जाति से प्रार्थना है कि वह घिनौने वातावरण को छोड़कर परवशता की ग्रंथियाँ काट कर आगे बढ़े और समाज सुधार का, नैतिक उत्थान का, धार्मिक पुनर्जागरण संदेश मानवता को दे। पुरुषों से कंधा मिलाकर घर और बाहर दोनों क्षेत्रों में नारी को कार्य करना होगा। आज भारत की माँग है-अध्यात्म एवं वैदिक धर्म का पुनरुत्थान और भारतीय धर्म एवं संस्कृति का पुनर्स्थापन।

जब घर-घर में पुनः वेदों की वाणी गूंज उठेगी, तब भारत फिर से अपने प्राचीन जगद्गुरु के गौरव को प्राप्त करेगा। हर क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनैतिक, नैतिक, शैक्षणिक एवं नैष्ठिक पुनर्संगठन करते हुए आज की शिक्षित नारी जिस पथ का निर्माण करेगी, वह पथ बड़ा सुगम एवं आध्यात्मिक होगा। नारी की सबल प्रेरणा पुरुष को नव शक्ति से भर देगी; किन्तु इसके लिए आवश्यक है कि उसे आत्म-बल, चरित्र-बल, तप-बल में महान बनना होगा।

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें