आपकी कलम

बचपन में जब पूछता कोई...मीना पांडे

paliwalwani news...✍️
बचपन में जब पूछता कोई...मीना पांडे
बचपन में जब पूछता कोई...मीना पांडे

बचपन में जब पूछता कोई...!
कितने भाई बहन हो तुम...!!
जोड़ते हम नन्ही नन्ही उंगली पर...!
इतने भाई बहन थे हम...!!
उंगलियां ख़तम हो जाती...!
पर जोड़ ख़तम न होता था...!!
क्यों के कजिन क्या होता है...!
इसका हमें पता न था...!!
मां ने बताया ये तेरे भैया...!
और ये तेरी बहना है...!!
बस हो गए हम ढेर सारे...!
बस इतना ही कहना है...!!
गरमी की छुट्टियां कब आती...!
और कब बीत जाती थी...!!
जब भी कभी हमें भूख लगती...!
दूसरों के घर घुस जाते थे...!!
वे अपने नहीं थे इसका हमें पता न था...!
चाचा,ताई, मौसी, बुआ...!!
ना जाने कितने अपने लोग...!
कितने प्यारे रिश्ते सब है...!!
जैसे टोकरी में सजे कई हो फूल...!
उनमें उतना ही अपनापन...!!
और प्यार दुलार होता था...!
उतनी ही हमें डांट भी पड़ती...!!
ना जाने परायापन क्या होता था...!
बड़े होने पर पता चला...!!
अपने परायो के किस्से...!
पर मन तो रंग चुका था...!!
अपनेपन के रंगो में...!
आज कई बरसो के बाद...!!
जब मैं जीने चली हूं...!
जब याद करती हूं फिर उन पलों को...!!
तो एक सुखद एहसास हुआ मेरे मन को...!
एक दूसरे का इंतजार करत...!!
और यादों की मुट्ठियों को बांधे...!
उड़ाते हम यादों की तितलियां...!!
और फिर उन्हें पकड़ते हम...!
उल्लास और आनंद से भरे...!!
ये वो पल है जो कभी लौटते नहीं...!
बचपन वापस नहीं लौटता...!!
पर उसे जिया जा सकता है...!
फिर से उन प्यारे रिश्तों को संजोया जा सकता है...!!
जो पीछे छूटे जान पड़ते है...!
पर टूटे वो कभी ना थे...!!

Meena Pandey...✍
Prayagraj, Uttar Pradesh

● पालीवाल वाणी ब्यूरो
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News