एप डाउनलोड करें

लव, शादी फिर धोखा और शोषण...पत्नी ने तीन शादी करने वाले पति पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश Published by: Pushplata Updated Thu, 08 Feb 2024 02:49 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने तीन शादियां कर ली। पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की और उसके बाद तीसरी महिला के साथ रहने लगा। दूसरी पत्नी ने बताया कि युवक ने पहली पत्नी के निधन की बात कहकर मुझसे शादी की थी, लेकिन अब पति तीसरी पत्नी के साथ रहता है। अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप भी महिला ने लगाया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में लल्ला सिंह एक अस्पताल चलाता है। उसने पहली पत्नी के निधन की बात कहकर प्रेमजाल में फंसाया। शादी करके कुछ दिनों तक साथ रहा। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रताड़ित करने के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता रहा। आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात कराया। दूसरी पत्नी को उसकी पहली शादी की जानकारी हुई। दूसरी पत्नी ने गुजाराभत्ता के लिए कोर्ट में गुहार लगाई। कुछ दिनों बाद उसने घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी को जानकारी हुई कि युवक तीसरी पत्नी के साथ रहा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next