Ind vs Pak Cricket Match : पाकिस्तान से हार पर पत्नी ने उड़ाया भारतीय टीम का मजाक, पति ने कर दी FIR

विज्ञापन

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज थाने का है। शिकायतकर्ता ईशान मियां के मुताबिक उनकी बीवी राबिया शम्सी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए वॉट्सऐप स्टेटस लगाया था। 

बीवी के स्टेटस का स्क्रीन शॉट पुलिस को दिया

यह भी पढ़े : Share Market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, क्या आपने खरीदा ये शेयर?

ईशान मियां के मुताबिक 24 अक्टूबर को टी-20 में भारत बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान से हार गया था। इसके बाद राबिया शम्सी ने आतिशबाजी की। उसने वॉट्सऐप स्टेटस पर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया। पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। ईशान को इसकी जानकारी उसके दोस्तों से हुई। 29 अक्टूबर को ईशान ने रामपुर SP को अपनी बीवी के खिलाफ तहरीर सौंप दी। उसने बतौर साक्ष्य अपनी वॉट्सऐप स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी दिया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 5 नवंबर को पुलिस ने राबिया और उसके मायके वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े : मालामाल बना सकता है ये 2 रुपये का खास सिक्का, अगर आपके पास भी है ऐसा सिक्का तो जानिए कैसे कमा सकते है पैसे

पाकिस्तान की हैं राबिया की भाभी

यह भी पढ़े : Jan Dhan Bank Account Balance Check : इस नंबर पर मिसकॉल दे कर जान सकते है अपने अकाउंट का बैलेंस

ईशान मियां के मुताबिक राबिया शम्सी का मायका गंज रामपुर का है। उसकी भाभी उरूज शम्सी पाकिस्तान की रहने वाली हैं। आरोप है कि पाकिस्तान की जीत पर राबिया, उसकी भाभी और बाकी मायके वालों ने जश्न मनाया था। ईशान ने तहरीर में लिखवाया कि जिस तरह पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की गई है। उससे लगता है कि राबिया और उनके मायके वालों के दिलों में भारत के लिए नफरत है।

किसी बच्चे ने लगा दिया होगा स्टेटस-राबिया

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

इस मामले पर राबिया का कहना है कि उनके फोन से वॉट्सऐप स्टेटस किसी बच्चे ने लगा दिए होंगे। इसके स्क्रीन शॉट लेकर पति ने मुद्दा बना दिया है। उनकी शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। ईशान दिल्ली में काम करता है। आरोप हैं कि पति ने मारपीट करके उसको घर से निकाल दिया। इसलिए इन दिनों मायके में है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook