पालीवाल, नागदा मेनारिया-सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति की बैठक आज-विभिन्न पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

विज्ञापन

प्रतापगढ़। पालीवाल, नागदा मेनारिया-सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति उदयपुर द्वारा एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 8 दिसंबर 2019 रविवार को हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, कपूर जी छत्री की इंडियापति हनुमान मंदिर परिसर में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आगामी बसंत पंचमी पर परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का आयोजन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी व्यापाक तैयारी के लिए जिला स्तर पर संयोजकों की नियुक्तियां की गई है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित बैठक में चित्तोड़, भीलवाड़ा, नीमच, मंदसौर, बांसवाड़ा, उदयपुर, रतलाम, भादवामाता से समाज के क्षेत्रीय प्रतिनिधि व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। पालीवाल, नागदा मेनारिया-सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति उदयपुर के संस्थापक श्री एच.आर. पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि समिति के सर्वश्री एच. आर. पालीवाल, वीरचक्र विजेता दुर्गाशंकर पालीवाल, हेमलता शर्मा, रामेश्वरी शर्मा, डायालाल द्विवेदी, बांसवाड़ा, नाथूलाल शर्मा, विष्णुशंकर पालीवाल, महेन्द्र कुमार दवे, श्रीमती प्रेमलता पालीवाल आदि संभागीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए होने वाले आयोजन की तैयारी के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में कई मातृशक्तियां भी भाग लेगी। प्रतापगढ़ क्षेत्र के सर्वश्री प्रकाश व्यास, ऋषि शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, शंकरलाल मेनारिया आदि ने सर्वब्राह्मण समाज के बंधुओं से बैठक में भाग लेकर पालीवाल, नागदा मेनारिया-सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति उदयपुर के द्वारा आयोजित बसंत पंचमी पर होने वाले आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook