एप डाउनलोड करें

पिकनिक बनाने जा रहे मेनारिया समाज बंधुओं की बस पलटी-35 गंभीर रूप से घायल

उदयपुर Published by: Tulseram Paliwal Updated Sun, 07 Aug 2016 10:25 AM
विज्ञापन
पिकनिक बनाने जा रहे मेनारिया समाज बंधुओं की बस पलटी-35 गंभीर रूप से घायल
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर (राज.)। उदयपुर से झाड़ोल पिकनिक मनाने जा रहे मेनारिया समाजबंधु के जत्थे की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससें बस में सवार 30 लोग गंभीर रूप से या अंशिक रूप से घायल हो गए। मेनारिया समाज के लगभग 40 लोग झाड़ोल क्षेत्र में स्थित सांडोल माता स्थल पर पिकनिक मनाने जा रहे थे। श्रीमती राजकुमारी मेनारिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि मेनारिया समाज का जत्था सुबह 9 बजे उदयपुर से झाडोल स्थित सांडोल माता मंदिर पर पिकनिक बनाने के लिए रवाना हुआ। उदयपुर व झाड़ोल के बीच रण घाटी के यहां पर एक दोपहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में बस ने पलटी मार दी। इससे बस में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटे आई। इसमें 12 जने गंभीर रूप से घायल होने पर उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में रेफर किया गया। इसके अलावा सभी लोगों को झाड़ोल के प्राथमिक सेवा केन्द्र पर उपचार करवाया गया। मेनारिया बंधुओं का का कहना है कि लोगों की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। इसमें कुछ लोग तो बस के नीचे बुरी तरह से फंस चुके थे। ग्रामीणवासियों ने आकर हमें बचाया वरना इससे से भी ज्यादा हादसा हो सकता था। ग्रामीणवासियों ने उनको कई देर के प्रयास करने के बाद निकाला गया।

मेनारिया समाज में गंभीर हादसा

सूत्रों ने पालीवाल वाणी को बताया कि उदयपुर से पिकनिक मनाने गए पानेरियो की मादड़ी से मेनारिया समाज के लोगो का झाड़ोल के पास बस का एक्सिडेंट हुआ। जिसमें एक जने की दुर्घटना स्थल पर मौत होने के समाचार मिले है, लेकिन अधिकारिक रूप से पूष्टी नहीं हो पाई है। व कई लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को उदयपुर जनरल हॉस्पिटल रेफर किये जाने से तत्काल उपचार शुरू किया गया। मेनारिया समाज बंधुओं को जैसे ही जानकारी मिली वे सभी हाॅस्पिटल पहुंचे ओर घायलों की सेवा करने लग गए। राजस्थान के गृहमंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया सभी घायलो के हालचाल पूछने के लिए एमबी चिकित्सालय पहुंचे, जहाॅ डाक्टरों को निर्देश देते हुए बोले कि घायलों के इलाज में कोई कसर बाकी मत रखना। घायलों ओर परिवारजनों से भी मिलकर उनके दुःख में हाथ बंटाया।

पालीवाल वाणी ब्यूरो से तुलसीराम पालीवाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next