एप डाउनलोड करें

स्वप्न शास्त्र : सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना कैसा होता हैं जाने

धर्मशास्त्र Published by: Pushplata Updated Fri, 16 Aug 2024 10:15 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना कैसा होता हैं जाने – रात होते ही एक काल्पनिक दुनियां हमारा इंतेजार करने लगता हैं। नींद में जब हम काल्पनिक दुनियां में प्रवेश करते हैं तो हमें यह पता नहीं होता हैं की क्या दिखाई देने वाला हैं। अगर आप भी मुसीबतों के आने से पहले खुद को सावधान करना चाहते हैं तो सपने में दिखी हर एक चीज और घटना को बारीकी से याद कर उसका मतलब जानना जरूरी हैं। आम लोगों के लिए सपनों का अर्थ समझना थोड़ा मुश्किल होता हैं इसलिए आइए आपके द्वारा देखे गए कुछ सपनों का अर्थ स्वप्न शास्त्र के अनुसार बताते हैं।

स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने को एक संकेत के तौर पर देखा जाता हैं जो की आपकी निजी लाइफ में होने वाले संभावित बदलाव के बारें में बताने की कोशिश करता हैं। कुछ सपने लोगों को परेशान अवश्य करते हैं लेकिन उन सपनों का मतलब शुभ भी हो सकता हैं। 

सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना

सपने में लोगों को बहुत कुछ दीखता हैं लेकिन पानी के सपने बेहद कम लोग ही देखते हैं। शांत जल और तेल धारा वाले जल को सपने में देखना अलग-अलग संकेत देते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में बहुत तेज बहता हुआ पानी देखना शुभ माना जाता हैं जो इशारा करता हैं की लाइफ में कुछ अलग होने वाला हैं। आप वर्तमान जॉब या व्यवसाय को बदलना चाहते हैं। बदलाव से व्यवसाय में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती हैं।

जिन्दगी की गाड़ी तेज गति से लक्ष्य की ओर बढ़ेगी जो सफलता के द्वार तक आपको ले जाएगी। बहुत तेज बहता हुआ पानी बड़े परिवर्तन और भरपूर उर्जा को दर्शाता हैं। आप अंदर से खुद को पहले से भी अधिक मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आपके बढ़ते कदम लक्ष्य को प्राप्त करने के पश्चात ही रुकेंगे। आप अपने लक्ष्य को कड़ी मेहनत से बहुत ही कम समय में प्राप्त कर सकेंगे।

सपने में बोरवेल का पानी देखना

सपने में बोरवेल का पानी देखना संकेत हैं की कोई ऐसा धन प्राप्त होगा जिसके मिलने के चांस न के बराबर हैं। आपको पैत्रिक सम्पत्ति या कोई छुपा हुआ धन मिल सकता हैं। यह धन आपको व्यापार या जॉब से नहीं प्राप्त होगा बल्कि यह अचानक से कभी भी बिना किसी खास मेहनत के प्राप्त हो सकता हैं।

सपने में बार-बार पानी देखना

क्या आप भी बार-बार पानी के सपने देखते हैं अगर हाँ तो समझ लीजिए की आपकी जिंदगी में कुछ बड़ा और अलग होने वाला हैं। सपने में बार-बार पानी देखना आम कारणों से नहीं होता हैं। यह सपना धन आने या जाने का संकेत हो सकता हैं। सपने में साफ़ और बहता जल धन आने के संकेत हैं वही गंदे जल को देखना स्वास्थ्य के खराब होने के संकेत देते हैं। साथ ही यह सपना धन के दुरूपयोग को लेकर व्यक्ति को सावधान करता हैं।

सपने में जलाशय देखना

सपने में जलाशय देखना शुभ होता हैं। अगर जलाशय का पानी शांत और स्थिर हैं तो समझ लीजिए की आपका जीवन भी बिना समस्यायों के गुजरेगा। वही मचलते जलाशय का दिखना भी अच्छा माना जाता हैं। जिसका मतलब हैं की आपके जीवन में आनंद ही आनंद होगा। आपकी सोच पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर होगी। जिसका इस्तेमाल सही दिशा में करने से सफल होना तय हैं।

सपने में सूखा तालाब देखना

सपने में सूखा तालाब देखना आपके अंदर की कमियों को बतलाने का प्रयत्न करता हैं। जल्दीबाजी में लिया गया निर्णय आपको निराश कर सकता हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद आपको असफलता मिल सकती हैं। दरसल यह आपके द्वारा लिए गए गलत निर्णयों की वजह से हो सकती हैं। साथ ही यह सपना इशारा करता हैं की लापरवाही आपके भविष्य को बर्बाद कर सकता हैं। लापरवाही के चलते कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें।

आप मौजूदा जॉब और व्यवसाय से संतुष्ट नहीं हैं। आप कुछ नया और बड़ा करने की चाह रखते हैं। सूखा तालाब का दिखना संकेत देता हैं की आपको पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। भविष्य को वर्तमान से बेहतर बनाने के लिए कुछ यूनिक और जबरदस्त आईडिया की जरूरत हैं। इसलिए दिमाग पर जोर देकर कुछ बेहतर प्लान बनाएं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next