कोलकाता । कोलकाता की भवानीपुर व मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज व जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे रविवार को घोषित होंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और एक घंटे बाद से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह से मतगणना शुरू होगी। उक्त तीनों सीटों पर गत 30 सितंबर को मतदान हुआ था। भवानीपुर सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में भाजपा की प्रियंका टिबड़ेवाल व माकपा के श्रीजीब बिश्वास हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए ममता बनर्जी का यह चुनाव जीतना जरूरी है। तृणमूल नेता व राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम पहले ही ममता बनर्जी के 50,000 से अधिक वोटों से जीतने का दावा कर चुके हैं। भवानीपुर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष हमले से लेकर तृणमूल व भाजपा कार्यकर्ताओं में जिस तरह से झड़प हुई थी, उसे देखते हुए चुनाव आयोग बेहद सतर्क है। टीएमसी के साथ राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा दोनों यहां से अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि ममता को यहां 50 हज़ार वोटों से जीत मिलेगी। भाजपा भी मैदान मारने का दावा कर रही है।
Election Result : भवानीपुर व मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज व जंगीपुर विधानसभा सीटों की वोटिंग के नतीजे आज होंगे घोषित
Election Result : भवानीपुर व मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज व जंगीपुर विधानसभा सीटों की वोटिंग के नतीजे आज होंगे घोषित
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें