एप डाउनलोड करें

सेंट पॉल्स में हुआ करियर गाइडेंस सेमिनार

राजसमन्द Published by: paliwalwani Updated Fri, 03 Apr 2026 06:36 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Annu Rathore रुद्रांजली 

राजसमंद.

राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में गुरुवार को करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया.

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि सेमिनार को आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10 वीं से 11 वीं में  प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन करना था. उच्च माध्यमिक स्तर के संकाय और विषय विशेष को अपनी योग्यता, शैक्षणिक प्रदर्शन और करियर विकल्पों के आधार पर सावधानीपूर्वक चुना जाना बहुत आवश्यक है.

करियर गाइडेंस सेमिनार की बहुचर्चित विशेषज्ञ विभिन्न विषयों के ज्ञाता, प्रखर वक्ता और परामर्शदाता डॉ. अंशुमान शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए न केवल उत्तरोत्तर कक्षाओं में उपयुक्त विषय चयन के लिए प्रेरित किया, वरन उनका आने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उचित मार्गदर्शन किया. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को समय के साथ- साथ विभिन्न संकायों में मिलने वाले नए अवसरों के बारे में जानकारी रखने और अपनी क्षमताओं को पहचान कर आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अपने साथियों के आकांक्षाओं के साथ जाने के बजाय अपनी दक्षता को पहचानते हुए अपना विषय निर्धारित करे और अपने लक्ष्य की कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्राप्ति करें. 

विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने बताया कि वर्तमान समय में नवांकुरों को सही मार्गदर्शन मिलना अति आवश्यक है. उन्होंने बताया कि सेमिनार में 80 से अधिक विद्यार्थी और उनके अभिभावक सम्मिलित और लाभान्वित हुए. सेमिनार के अंत में कुछ अभिभावकों और विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल और उपयोगी सेमिनार को आयोजित करवाने के लिए आभार व्यक्त किया. अंत में प्राचार्य ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और परामर्शदाता डॉ. अंशुमान शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next