गंगापुर तक ई-बस सेवा का विस्तार : आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत , एकलिंगपुरा महेन्द्रगढ़ को जोड़ने की मांग उठी

विज्ञापन

सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा/गंगापुर. क्षेत्र के यात्रियों और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। नगर निगम प्रशासन ने पीएम ई-बस सेवा का दायरा बढ़ाते हुए इसका विस्तार गुरला-कारोई मार्ग से आगे गंगापुर तक कर दिया है। अब जिला मुख्यालय से गंगापुर तक सीधे ई-बस सेवा उपलब्ध होने से स्थानीय निवासियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों का सफर बेहद आसान और किफायती हो जाएगा।

प्रमुख चौराहे और कॉलेज भी जुड़ेंगे

नए रूट चार्ट के अनुसार, यह ई-बस सेवा शहर के भीतर और बाहरी मार्गों के प्रमुख चौराहों को आपस में जोड़ेगी। इससे बांकली कॉलेज तक जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना आने-जाने के लिए निजी वाहनों या अतिरिक्त साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बस सेवा शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

अब ई बस सेवा नए रुट और दायरा बढ़ा लम्बी दूरी तय करेगी

कारोई जाने वाली ई-बस को अब गंगापुर तक बढ़ा दिया है। बागौर रूट में सुरास और डेढ़वास गांव को जोड़ा गया है, जबकि पिथास,, अमरगढ़ और भीलड़ी होते हुए बागौर के लिए एक नया सीधा रूट तैयार किया है। बड़ा महुआ की बस अब कोटड़ी तक और गाडरमाला की बस गुरलां व कारोई तक सेवाएं देगी। इसी तरह, आमां रूट की बस को सुठेपा और कोचरिया रूट को टहूंका चौराहा तक विस्तार दिया है। लुहारिया के लिए बस अब भगवानपुरा होकर संचालित होगी। इसके अलावा भीलवाड़ा से सवाईपुर-आकोला होते हुए सुठेपा गांव के लिए भी नया रूट शुरू किया गया है।

वीकेंड पर कवालियास महादेव तक चलेगी बस

यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीकेंड पर विशेष रूट तैयार किया गया है। शनिवार, रविवार और सोमवार को रायला रूट की ई-बस सीधे कवालियास महादेव तक जाएगी, जिससे धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को सीधा परिवहन साधन मिल सकेगा।

महेंद्रगढ़ - एकलिंगपुरा रुट को भी ई बस सेवा शुरू करने की मांग

महेंद्रगढ़ संरपच प्रतिनिधि रामधन सोमानी ने कहा कि महेन्द्रगढ़ एकलिंगपुरा क्षेत्र में जिला मुख्यालय से सरकारी बस सेवा की कनेक्टिविटी नहीं होने से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है इस रुट पर ई बस सेवा से जोड़े और एकलिंगपुरा से   तुलसीराम सेन ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री ने एकलिंगपुरा महेन्द्रगढ़ तिलोली सांगवा को कारोई गुरला ई बस सेवा से जोड़ने की मांग की शीघ्र ही निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर इस रुट पर बस संचालन की मांग दोहराएंगे 

निगम ने जनता से मांगे सुझाव

नगर निगम प्रशासन ने आम जनता और यात्रियों से ई-बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सुझावों की अपील की है। यदि किसी रूट, समय सारणी या प्रमुख स्टॉपेज (जैसे रेलवे स्टेशन, अस्पताल या नागरिक नगर चौराहा) में बदलाव की आवश्यकता है, तो लोग निगम कार्यालय में अपने सुझाव दे सकते हैं। इन सुझावों के आधार पर भविष्य में बसों के ठहराव और रूट में आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook