आमेट.
नगर में स्थित तुलसी अमृत विद्यापीठ मा. विद्यालय (हिन्दी माध्यम) में दो महापुरुष लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता निलेश शर्मा, मुख्य अतिथि नन्द लाल टेलर व विशिष्ट अतिथि शिक्षिका शकुंतला पालीवाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महापुरुषों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नन्हें-मुन्हें बालकों ने लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिये गए जय - जवान, जय- किसान के नारे का उद्घोष लगाया।
महात्मा गांधी का जीवन परिचय शिक्षक नन्द लाल टेलर द्वारा वर्णित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में तनवीर शाह, आदित्य चौधरी, दिव्यांशी रावना राजपूत, दिशा चौहान, कोमल मीणा ने अपनी प्रस्तुती दी।
इस बीच शिक्षक व शिक्षिका रेखा पालीवाल, शकुंतला पालीवाल, शुभदा शर्मा, रीतु पंवार, हंसा दर्जी, रेखा जीनगर, निशा सुथार, नीता चौहान, राजू भोई, नन्दलाल टेलर, केवलचन्द लववंशी, धर्मेश रेगर, निलेश शर्मा उपस्थित रहे।
M. Ajnabee, Kishan paliwal