एप डाउनलोड करें

जख्मी हालत में मिला जरख

राजसमन्द Published by: suresh bhat Updated Sat, 08 Jul 2017 05:23 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। जिल के कुंभलगढ़ के गजपुर ग्राम पंचायत के थोरिया गांव के एक बीहड़ में शुक्रवार प्रात: गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक जरख मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कुंभलगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे उपचार हेतु जिला पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार थोरिया निवासी इन्द्र सिंह प्रात: नो बजे गांव से राजसमंद की ओर आ रहे थे। इसी बीच थोरिया गांव के बीच बीड़े में किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। इस पर इन्द्र सिंह ने वहां जाकर देखा तो एक लकड़बग्गा (जरख) गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ गुर्रा रहा था। इस पर इन्द्रसिंह ने इसकी जानकारी कुंभलगढ़ वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर रेंजर विनोद रॉय, वनपान छेनाराम मौके पर पहुंचे तथा रस्सी के सहारे घालय जरख को काबू में करते हुए पिंजरे में कैद करके उपचार हेतु यहां जिला पशु चिकित्सालय लाया गया। घायल जरख के सिर के अलावा शरीर पर कई चोटों के निशान थे वहीं पिछले दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे जिससे उसका उठ पाना मुश्किल हो रहा था।

पेंथर से संघर्ष में हुआ जख्मी

हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि बीहड़ में पेंथर देखा गया है। बीती रात जरख व पेंथर के बीच संघर्ष होने की आवाजे सुनी गई थी, जिसमें पेंथर ने जरख को गंभीर रूप से घायल कर वहीं बीहड़ में छोड़ दिया था। घायल जरख राजसमंद पशु चिकित्सालय में उपचाररत है तथा स्वस्थ होने पर जल्द ही उसे छोड़ दिया जाएगा।
राजसमंद। जिले के कुंभलगढ़ उपखण्ड के गजपुर जंगल में मिले घायल जरख को पकड़ते वनकर्मी। फोटो-सुरेश भाट
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए...
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next