एप डाउनलोड करें

जेके स्कूल का निरीक्षण ममता सिंहानिया ने किया

राजसमन्द Published by: Suresh Bhat Updated Wed, 03 May 2017 08:50 PM
विज्ञापन
जेके स्कूल का निरीक्षण ममता सिंहानिया ने किया
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। जेके ग्राम स्थित लक्ष्मीपत सिंहानिया स्कूल में सिंहानिया समूह की प्रतिनिधि ममता सिंहानिया ने विद्यालय दौरा किया। विद्यालय के छात्र अंश कुमावत एवं जिया जैन ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता सिंहानिया उनके कार्यकाल में पहली बार इस विद्यालय में पहुंची। सर्वप्रथम उन्होने विद्यालय मे विद्यार्थियों द्वारा बनाई गए मिट्टी के खिलोने की प्रदर्शनी की सराहना की। विद्यालय सभागार में उन्होने भानवी शर्मा, गौरी ठाकुर, स्नेहा शर्मा, निशा चौधरी, माही आसोलिया एव निधि रॉय द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में स्वागत गीत, नई डगर, नया सफर, एवं नृत्य काले मेघा पानी तो बरसा तथा समित मलिक द्वारा कत्थक नृत्य का अवलोकन किया। वैभव जैन ने शैक्षणिक अंग्रेजी की कहानी सुनाई। उन्होने विद्यालय में होने वाली समस्त शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय में नवनिर्मित कक्षाओ के साथ विज्ञान की सभी प्रयोगशालाओ एवं कम्प्यूटर लैब का भी अवलोकन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रबंधक अनिल मिश्रा भी शामिल थे। इस अवसर पर वनिता शर्मा, विनिता भटनागर, भुवनेश शर्मा, ललित पाण्डेय, मितेश जोशी, बी. के. सिंह एवं ललित जोशी उपस्थित थे।

राजसमंद। ममता सिंहानिया का जेके स्कूल पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते छात्र। फोटो- सुरेश भाट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next