विप्र फाउंडेशन के संगठनात्मक ढाँचे में बड़ा बदलाव, अब तहसील-वार्ड स्तर तक सशक्तिकरण : श्री नरेन्द्र पालीवाल प्रदेशाध्यक्ष जोन 1 ए मनोनित

विज्ञापन

पुष्कर. विप्र फाउंडेशन ने अपने संगठनात्मक ढाँचे में व्यापक और दूरगामी बदलाव करते हुए जमीनी स्तर तक विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब संगठन को जिलों से नीचे तहसील एवं वार्ड स्तर तक व्यवस्थित रूप से सशक्त किया जाएगा, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुँच और प्रभाव सुनिश्चित हो सके।

नई व्यवस्था के अंतर्गत सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया,अनुशासन और एकरूपता के साथ किए जाएंगे, जिससे संगठन की कार्यशैली अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनेगी।

संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु जोनल एवं राष्ट्रीय इकाइयों के मध्य 7 रीजनल (क्षेत्रीय) अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इससे जोनल इकाइयों को बेहतर मार्गदर्शन, निरंतर संवाद, सशक्त समन्वय प्राप्त होगा और कार्यों की गति एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी।

इसी क्रम में श्री नरेन्द्र पालीवाल प्रदेशाध्यक्ष जोन 1 ए मनोनित. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत एवं पूर्वी भारत में अनेक नए जोनों का गठन किया गया है। अब कुल 43 जोन अस्तित्व में आ चुके हैं, जिससे धरातल पर संगठन की पकड़ व प्रभाव को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कार्यकारिणी में नए एवं प्रभावी चेहरों की भागीदारी से संगठन में नव ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में विप्र फाउंडेशन को और अधिक गतिशील एवं परिणामकारी बनाएगा।

विफा न्यूज डेस्क...✍️  

गोड़ ब्राह्मण परिवार सूरत में स्वागत 

सूरत. श्री दिनेश जी शर्मा, श्री विष्णुजी पंडित, श्री सज्जन भाई महर्षि को ब्राह्मण समाज की सर्वोच्च संस्था विप्र फॉउंडेशन की राष्ट्रीय कार्येकारणी सदस्य नियुक्त किया जाने पर गोड़ ब्राह्मण परिवार सूरत ने आज सूरत शहर में स्वागत किया। खूब खूब आभार सुशीलजी ओझा साहेब का।-विजय चौमाल

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook