एप डाउनलोड करें

अजमेर में शानदार रहा आनन्दम का जस्ट हास्यम

राजस्थान Published by: paliwalwani Updated Sun, 05 Apr 2026 12:46 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच कवियों ने 2:30 घंटे तक श्रोताओं को बांधे रखा। रास बिहारी गौड़ को अजमेर का गौरव बताया।

अजमेर. 4 अप्रैल को अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में आनंदम संंस्था की ओर से जस्ट हास्यम का प्रोग्राम हुआ। इस प्रोग्राम की खास बात यह रही कि तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कवि सम्मेलन शुरू हुआ और ठीक 9 बजकर 40 मिनट पर खत्म हो गया।

पांच कवियों ने ढाई घंटे तक सभागार में बैठे श्रोताओं को बांधे रखा। प्रोग्राम की शुरुआत राजस्थान के ऋषभदेव के कवि कानू पंडित ने की। कानू ने अपने विवाह की तैयारियों को लेकर जो हास्य प्रस्तुत किया, उसके कारण श्रोता लगातार हंसते रहे। कानू ने सारगर्भित कविता भी प्रस्तुत की।

कानू के बाद दिल्ली निवासी और राज्यसभा के डिप्टी डायरेक्टर ओमप्रकाश कल्याणे ने हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं को हास्य में प्रस्तुत किया। अपनी प्रस्तुति से पहले ही कल्याणे ने स्पष्ट कर दिया कि उनके विचारों को उनके पद से न जोड़ा जाए। कल्याणे ने हरियाणी भाषा में लोकतंत्र पर भी कटाक्ष किए।

उदयपुर के राव अजातशत्रु ने आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा तक पर कटाक्ष किया। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र पर भी कविताएं सुनाई। अजमेर के कवि रास बिहारी गौड़ ने अपने चुटीले अंदाज में बिहारी गौड़ ने अपने चुटीले अंदाज में मंच संचालन किया और कविताएं पढ़ी। अंत में जयपुर के संजय झाला ने समुद्र मंथन से लेकर संसद तक पर कविता पाठ किया।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में संसद के अंदर किस किस तरह के लोग पहुंच गए है। समुद्र मंथन के समय राक्षसों ने जो भ्रष्टाचार रूपी जहर हासिल किया उसे अब सांसद और विधायक पी रहे है। सभी कवियों ने नेताओं का भी जमकर मजाक उड़ाया। चूंकि यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुआ था, इसलिए कवियों ने डॉक्टरों की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी कटाक्ष किए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. खरे, डॉ. महावीर शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

अजमेर का गौरव :

दिल्ली, उदयपुर, जयपुर आदि से आए कवियों ने अजमेर के रासबिहारी गौड़ को अजमेर का गौरव बताया। इन कवियों ने कहा कि देश विदेश में जब कवि सम्मेलन होते हैं तो अजमेर की पहचान रास बिहारी गौ से होती है। वहीं गौड ने कहा कि मैं अजमेर की मिट्टी की सुगंध देश विदेश में फैलाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि आनंदम संस्था में वे स्वयं भी शामिल है और इस संस्था का कोई अध्यक्ष नहीं है।

सभी सदस्यों को समान अधिकार है। यह संस्था वर्ष में दो बार ऐसे कार्यक्रम करती है। गत 15 वर्षों से लगातार कार्यक्रम किए जा रहे है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर पूर्व डिप्टी मेयर सोमरत्न आर्य ने कवियों का परिचय करवाया। संस्था के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9680073007 पर रास बिहारी गौड़ और 9828039700 पर सोमरत्न आर्य से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next