एप डाउनलोड करें

21 ट्रेकमेन्टैनर्स को मिला पदोन्नति का लाभ मिला : सचिव अब्दुल खालिक

राजस्थान Published by: M. Ajnabee-Kishan Paliwal Updated Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर सिटी। (सीताराम गर्ग...) पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल में इंजीनियरिंग रेल पथ विभाग में ट्रेक मरम्मत एवं वेल्डिंग करने वाले वेल्डर एवं ब्लैकस्मिथ की रिक्तियां चल रही थी, जिनका कार्य इंजीनियिरंग रेल पथ विभाग के ट्रेक मेन्टैनरों से करवाया जा रहा था। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मदजूर संघ, कोटा मंडल द्वारा रेल प्रशासन से मांग की गई कि थर्मिट वेल्डर एवं ब्लैकस्मिथ के पदों पर ट्रेक मेन्टैनरों को पदोन्नत किया जाये जिससे उन्हे भी आर्थिक लाभ मिल सकें। संघ की मांग पर कोटा मंडल में थर्मिट वेल्डर के 12 पद तथा ब्लैकस्मिथ के 9 पदों पर अधिसूचना जारी कर ट्रेक मेन्टैनरों से आवेदन पत्र मांगे गये थे जिसके तहत कोटा मंडल के ट्रेक मेन्टैनरों की व्यावसायिक परीक्षा आयोजित की गई। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मंडल के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने पालीवाल वाणी को बताया कि व्यावसायिक परीक्षा में उत्तीर्ण इंजीनियरिंग विभाग के 21 ट्रेकमेन्टैनरों को पदोन्नति प्रदान करते हुए थर्मिट वेल्डर एवं ब्लैकस्मिथ के पदस्थापना आदेश आज दिनांक 6 जूलाई 2020 को सहायक कार्मिक अधिकारी, कोटा के हस्ताक्षर से जारी कर दिये है। इससे इंजीनियिरंग विभाग के ट्रेकमेन्टैनरों की लहर छा गई। ट्रेकमेन्टैनरों के इन पदोन्नति आदेशों से सर्दी एवं बरसात के दिनों में रेल टूटने पर मरम्मत कार्य में काफी राहत मिलेगी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee M. 9928452586-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next