SOCIAL MEDIA POST VIRAL : भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का हुआ तलाक?

विज्ञापन

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इस मामले में शिखर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, 'एक बार तलाक हो चुका है। लग रहा था कि दूसरी बार बहुत कुछ दांव पर लगा था। बहुत कुछ साबित करना था। इसलिए, जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था। मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है फिर भी मेरा दो बार तलाक हो गया। जब पहली बार मेरा तलाक हुआ, तब मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे नाकाम हो गई हूं।'

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

ये भी पढ़े : इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए सही ITR फॉर्म चुनना जरूरी, नहीं तो आ सकता है नोटिस  

आयशा ने आगे लिखा, 'मुझे लगा जैसे मैंने सबको नीचा दिखाया है और स्वार्थी जैसा भी लगा। मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं, अपने बच्चों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने ईश्वर को भी अपमानित किया। तलाक काफी गंदा शब्द था।' इससे पहले दोनों के रिश्ते में तनातनी की खबरें आई थीं। दोनों ने एकदूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं, आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शिखर की तस्वीरों को भी हटा दिया था। वहीं, धवन के अकाउंट पर आयशा की तस्वीरें थीं।

यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook