भारत ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीता : इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

विज्ञापन

लॉर्ड्स. भारतीय टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर 7 साल बाद लॉर्ड्स में जीत दर्ज की. इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 120 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा इशांत शर्मा को 2 विकेट से संतोष करना पड़ा. इस जीत से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई. 

  • खास बातें

  • भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

  • भारत ने 298 रन पर घोषित की पारी, इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 272 रन का लक्ष्य

  • शमी और बुमराह के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने

  • शमी-बुमराह के बीच 89+ रन की साझेदारी

  • भारत ने पांचवें दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था

  • भारत ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook