एप डाउनलोड करें

Hair Cut At Night :क्यों नहीं काटे जाते रात में बाल, जानिए रोचक वैज्ञानिक कारण

अन्य ख़बरे Published by: Pushplata Updated Wed, 10 Aug 2022 10:56 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म सबसे बड़ा धर्म माना जाता हैं। हिंदू धर्म में ऐसी कई प्रथाएं हैं जिन्हें आज भी लोग निभाते है। शास्त्रों में भी कई प्रथाओं का वर्णन भी किया गया है। लेकिन कई प्रथाएं ऐसी हैं जिन्हें लोग मानते तो है पर उनका कारण पता नहीं होता है। ऐसी एक प्रथा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। आपने कई बार देखा होगा की घर के बड़े बुजुर्ग हमे कुछ कामों को करने से रोकते है। जैसे की उंगलियां नहीं चटकाना, रात में झाडू नहीं लगाना, रात में नाखून नहीं काटना ऐसे कार्यो पर टोका जाता है।

क्या है वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो रात में बाल ना काटने के पीछे कारण है कि रात के समय बाल इधर-उधर उड़ जाते हैं। जिसके चलते कई बार बाल खाने में भी आ जाते हैं, जिससे तबीयत बिगड़ने का डर होता है। इसके अलावा बालों की वजह से गंदगी और बैक्टीरिया भी फैलने का डर होता है। इसलिए रात में बालों को काटने  के लिए हमेशा मना किया जाता है।

क्या है धार्मिक कारण

हिंदू धर्म में, सूर्याेदय और सूर्यास्त को बहुत महत्व दिया जाता है और किसी भी गतिविधि के लिए दिन का समय अनुकूल माना जाता है। सूर्यास्त के बाद बाल या नाखून न काटने जैसी चीजें एक पुरानी मान्यता रही हैं जिसका पालन अभी भी कई लोग करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रात में बाल काटना (Hair Cut At Night) अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है। महालक्ष्मी समृद्धि और धन के साथ आशीर्वाद देने के लिए रात में घर रहती है, इसलिए सलाह दी जाती है कि रात में बाल नहीं काटने (Hair Cut At Night) चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next