टैक्स चोरी को लेकर IT की कई प्रोडक्शन हाउस पर रेड

विज्ञापन

मुंबई : 

टैक्स चोरी को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने मुंबई में कई प्रोडक्शन हाउस पर छापेमारी की है। इस दौरान प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली के बीकेसी स्थित भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और हिट्स म्यूजिक समेत विनोद भानुशाली के घर, दफ्तर पर छापेमारी की गई है। 

इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस पेन के जयंतीलाल गड़ा के यहां भी इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन जारी है। इनके अलावा 3 और प्रोडक्शन हाउस पर इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन जारी है। आर्थिक अनियमतता और टैक्स एविजेन को लेकर इनकम टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आईटी का ये सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

बता दें कि विनोद भानुशाली ‘कबीर सिंह’, ‘साहो’, ‘बाटला हाउस’, ‘थप्पड़’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ जैसी फेमस फिल्मों के सह निर्माता रहे हैं। विनोद ने बहुत जूनियर लेवल पर टी सीरीज के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर वह यहां काफी आगे तक गए। जब उन्होंने ये कंपनी छोड़ी, उस वक्त वह यहां पर प्रेसिडेंट बन चुके थे। 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook