Gold smuggling : 7 करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग, जूलर गिरफ्तार

विज्ञापन

मुंबई :

एक गोल्ड स्मगलिंग की जांच में जुटी डीआरआई (DRI) ने इस स्मगलिंग मामले में मुंबई (Mumbai) के एक जूलर को गिरफ्तार किया है। जूलर पर करीब 7 करोड़ रुपये कीमत का 11 किलोग्राम गोल्ड भेजने का आरोप है।

डीआरआई ने सोमवार को लालबाग के रहनेवाले अरूण कोठारी (53) को कस्टम एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पिछले महीने डीआरआई की जांच में कोठारी का नाम उभरकर सामने आया था। डीआरआई मुंबई ने मुंबई से बेंगलुरू की यात्रा कर रहे अभिषेक राव को 27 जनवरी को सायन – पनवेल हाईवे पर चूनाभट्टी में हिरासत में लिया था। राव के बैग में विदेशी चिन्हांकित गोल्ड बार्स बरामद हुये थे। राव ने बताया था कि यह माल उसके मालिक का है और वह उसी के निर्देश पर इसे ले जा रहा है। राव के बयान में कोठारी का नाम आया था जिसके बाद अब कोठारी को धर दबोचा गया है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook