मराठा आरक्षण पर जरांगे की राज्य सरकार को भूख हड़ताल की धमकी

विज्ञापन

महाराष्ट्र.

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले महीनों में मराठा आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझता है तो वह चार जून से फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 

मीडिया से बात करते हुए जरांगे ने कहा राज्य सरकार ने हमें गुमराह किया है। महायुति ने हमें मराठा आरक्षण नहीं दिया है। जब महाविकास अघाड़ी सत्ता में थी, तब उन्होंने भी मराठा आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया था।

जरांगे ने आगे कहा हमारी मां-बहनें सड़क पर हैं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, लेकिन हमारा समाज इस सरकार को वोट से अपना जवाब देगा। हमने उन्हें सात महीने का समय दिया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं किया। मराठा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभी भी मामले दर्ज हो रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook