एप डाउनलोड करें

कांग्रेस के कारण बाढ़ से हो रही है तबाही - BJP विधायक

मध्य प्रदेश Published by: Paliwalwani Updated Fri, 06 Aug 2021 08:54 PM
विज्ञापन
कांग्रेस के कारण बाढ़ से हो रही है तबाही - BJP विधायक
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी | ग्वालियर-चंबल  इलाके में बाढ़ ने तांडव किया है। बर्बादी के निशान देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं, इसे लेकर एमपी में राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा  ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि आपदा में हम कुछ नहीं कर रहे हैं। भारत सरकार ने बचाव के लिए सेना भेजी है। सीएम और मंत्री लगातार लगे हुए हैं। आपदा इतनी भयानक है कि इसे संभालने में अभी वक्त लगेगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस देश में कुछ नदियां बारहमासी हैं तो कुछ बरसाती नदियां हैं।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन भारत की संपदा है। इसकी सुरक्षा की दृष्टि से पहले प्रधानमंत्री अगर सोचते तो ऐसे हालात नहीं होते। अगर उन लोगों ने नहीं सोचा तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो अभियान के बारे में सोचा था। इस पर मनमोहन सिंह ने कोई काम नहीं किया। अगर इस पर काम होता तो भयानक बाढ़ की त्रासदी से इतना नुकसान नहीं होता, न ही सूखा से इतनी परेशानी होती है। यह सर्वांगीण व्यवस्था थी।

रामेश्वर ने कहा कि भइया राहुल गांधी की सलाह पर मनमोहन सिंह ने नदी जोड़ो अभियान को बंद कर दिया था। इस योजना पर विचार होता तो यह स्थिति नहीं होती। नरेंद्र मोदी की सरकार में नदियों की सफाई से लेकर उनके पाट चौड़े करने तक पर काम चल रहा है। कांग्रेस त्रासदी पर सिर्फ नाटक करती है और घड़ियाली आंसू बहाती है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि तभी मैं कहता हूं कि इन समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदारी है। भोपाल के नदी नालों की स्थिति आज क्या है। भारत में पहले से जो नदी-नाले हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस नदी में पानी कम है, उसे अधिक नदी के पानी से जोड़ा जाए। विधायक ने कहा कि जब सारी नदियां एक हो जाएंगी, तब हमें इतनी भयानक त्रासदी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next