एप डाउनलोड करें

बड़ी सौगात : मध्यप्रदेश को मिला 53 वां जिला : सीएम शिवराज, मऊगंज की जनता में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश Published by: Paliwalwani Updated Sun, 05 Mar 2023 02:43 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। खास बात यह है कि सीएम शिवराज ने यह सौगात विंध्य अंचल को दी है, रीवा जिले की तहसील मऊगंज (Mauganj) अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि रीवा जिले से अलग होकर मऊंगज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।’ बता दें कि मऊगंज को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठ रही थी। मऊगंज जिले में हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी तहसील शामिल रहेंगी। जिसमें दो विधानसभा क्षेत्र मऊगंज और देवतालाब विधानसभा शामिल रहेगी। अभी तक यह दोनों विधानसभा और तीनों तहसीलें रीवा जिले में आती थी। जिससे मऊगंज क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।

मऊगंज यूपी से सटा हुआ जिला बनेगा। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया था। अब मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा। बता दें कि पिछले 20 सालों से मऊगंज को जिला बनाने की मांग चल रही थी। ऐसे में चुनावी साल में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा दांव चला है। अब विंध्य अंचल में 8 जिले हो जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next