एप डाउनलोड करें

शेयर बाजार में शानदार तेज़ी : 2800 अंक उछला सेंसेक्स : निफ्टी भी 821 अंक ऊपर

निवेश Published by: paliwalwani Updated Wed, 08 Apr 2026 11:04 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर किए जाने वाले हमलों को दो हफ्तों के लिए टालने पर सहमत होने और इससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. जापान के निक्केई 225 में  1.79 परसेंट का उछाल देखा गया, जबकि टॉपिक्स में 1.69 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 5.99 परसेंट और स्मॉल-कैप कोस्डैक में लगभग 5 परसेंट की तेजी आई. 

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त रौनक

भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 8 अप्रैल 2026 को तूफानी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 2700 अंकों से अधिक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 800 अंक बढ़कर 23,900 के पास पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के ऐलान से निवेशकों का जोश हाई दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने भी इस तेजी को सपोर्ट किया।

इस बीच, आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए अपने 'न्यूट्रल' रुख को बनाए रखने का फैसला किया है।

सुबह 10:45 बजे के करीब, सेंसेक्स 2,775.73 अंक यानी 3.71की बढ़त के साथ 77,392.31 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 815.2 अंक यानी 3.52की तेजी के साथ 23,938.85 पर पहुंच गया। आईटी और फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 सूचकांक भी 3.5तक उछल गए।

शेयर बाजार की तूफानी तेजी अब भी जारी है. सेंसेक्स लगभग 2833 अंक या 3.8 परसेंट की भारी बढ़त के साथ 77450 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह से निफ्टी भी 821 अंक या 3.5 परसेंट उछलकर अभी 23900 के स्तर के ऊपर बना हुआ है. शेयर बाजार में आज आईइस जबरदस्त तेजी से निवेशकों की संपत्ति में लगभग 15 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है. 

बता दें कि आज 8 अप्रैल को ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही है. सुबह बीएसई सेंसेक्स लगभग 2674 अंकों की उछाल के साथ 77290 पर खुला. निफ्टी भी 761 अंक या 3.61 परसेंट की जबरदस्त तेजी के बाद 23855 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी. 

आज के टॉप परफॉर्मर

तेल सस्ता होने से एटीएफ की लागत घटने की उम्मीद में इंडिगो के शेयर में 10 परसेंट का उछाल आया है. ट्रंप के सीजफायर के प्रस्ताव और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद में दिग्गज इंफ्री कंपनी लॉर्सन एंड ट्रुबो (L&T) के शेयर में 8 परसेंट की तेजी है. HDFC और ICICI जैसे बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है. 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next