ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 5 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, संभाल कर चलें और ड्राइविंग करते समय ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें. फाइनेशियल मैटर्स में चैलेंजेस आएंगे परंतु सूझ बूझ से काम लेने से सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे. फैमिली लाइफ बहुत अच्छी रहेगी, अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी.
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन सेहत अच्छा रहेगा, फ्यूचर की चिंता लगी रहेंगी, काम में मन नहीं लगेगा. पैसों के मामलों और ज़रूरी निर्णय को आज के लिए टाल देने में समझदारी है. पर्सनल लाइफ में अत्यधिक जिम्मेदारी से एनर्जी लेवल में गिरावट आ सकती है और मन भी अशांत रहेगा. मेडीटेशन ज़रूर करें और अपनी रूटीन को बेहतर बनाने की कोशिश करें.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी शुभ है. स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर होगा. काम से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जो कि फ्यूचर में अच्छे परिणाम लाएगा. आज आप बहुत अथॉरिटेटिव फील करेंगे. पर्सनल लाइफ में हरेक की बातों में ना आएं, अपने डिसिजन खुद लें. आज धन लाभ होने का योग है, नया काम भी सफलता प्रदान करेगा.
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परिवार में किसी का इलाज चल रहा है तो उनका विशेष ख्याल रखें. वर्कप्लेस पर निरंतर मेहनत से मनचाहे परिणाम मिलेंगे, आज शॉर्टकट लेनें से बचें. निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, लव मैरिज, प्रेगनेंसी एवं नए रिश्तों से संबंधित गुड न्यूज़ मिलेगी.
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका मन खुद से ज़्यादा दूसरों के मैटर्स में लगेगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, एनर्जी में कमी आ सकती है. वर्कप्लेस में बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे, निरंतर मेहनत से मनचाहे परिणाम मिलेंगे किंतु अपने आस पास के लोगों से सावधान रहें. भरोसा करने से पहले एक बार पुनः सोच लें. अपना पासवर्ड किसी से शेयर ना करें.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें, हाइड्रेटेड रहें और पॉजिटिव अप्रोच रखें. मायूसी को मन से दूर रखें. आज खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है. फैमिली सपोर्ट मिलेगा, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में मधुरता आएगी.
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन पका माइंड फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा. ऑफिस में जल्द ही अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे, आस पास के लोगों को इंस्पायर करेंगे. युवाओं को कम उम्र में ज़्यादा ज़िम्मेदारी और तरक्की भी मिलेगी. पर्सनल लाइफ में इंपॉर्टेंट निर्णय लेने में आपकी सलाह कारगर साबित होगी.
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके माइंड में अनेक प्रकार की उधेड़बुन चलेगी. आस पास के लोगों के लेकर राय ना बनाएं, बल्कि सोच को सकारात्मक रख नई शुरुआत करें. पर्सनल लाइफ में लिए गए परिश्रम का फल जरूर मिलेगा. अपने लिए समय निकालें और मेडिटेशन जरूर करें. आज अपनी पसंदीदा मिठाई जरूर खाएं.
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन काम के बोझ से तनाव हो सकता है. अपने रूटीन को जर्नलाइज़ करें, मदद मिलेगी. आज किसी भी प्रकार के झगड़े से बिल्कुल दूर रहें नहीं तो शारीरिक हानि हो सकती है, मैच्योरिटी से मामले को सुलझाएं. वर्कप्लेस में आलस त्याग तुरंत अपने प्लांस को एक्शन में लाएं.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काफी फिट फील करेंगे. फाइनेंशियल प्लानिंग में दिमाग लगेगा लेकिन आज कोई बड़ा निर्णय ना लें. खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार बिल्कुल ना दें. पर्सनल लाइफ में आपनेमान को बात किसी शुभचिंतक, पार्टमर या फैमिली मेंबर से शेयर करने से बेहतर महसूस करेंगे.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी शुभ रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और एनालिटिकल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी, सही निर्णय लेने में आसानी होगी. जीवन में पॉज़िटिव बदलाव आएंगे. वर्कप्लेस में कठिन परिस्थिति को आसानी से पार कर लेंगे और नया काम बहुत अच्छे परिणाम देगा. परिवार वालों से भरपूर सपोर्ट और सराहना मिलेगी.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप काफी अथॉरिटेटिव फील करेंगे, एनर्जी लेवल हाई रहेगा. आज आपको अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए जिससे किसी प्रकार की कन्फ्यूजन ना हो. मेडीटेशन को रूटीन में लाएं. परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा और जल्द ही आप अपने गोल्स तक पहुंचेंगे. डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी.
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





