श्री दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न : मयंक जैन अध्यक्ष, राजेश जैन दद्दू मंत्री मनोनित

विज्ञापन

इंदौर. दिगंबर जैन समाज राष्ट्रीय संस्था श्री दिगंबर जैन महासमिति की मध्यांचल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जाल सभा गृह में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. 

महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणीन्द्र जैन एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव जैन की सहमति तथा श्री टीके वेद की अनुशंसा पर गठित मध्यांचल कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ अधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख गांधी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सेठी थे.

नवीन कार्यकारिणी में श्री मयंक जैन को मध्यांचल के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके साथ ही राजेश जैन दद्दू को मंत्री और पवन जैन बडजात्या को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

मध्यांचल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संतोष जैन, मुकेश जैन एवं महेंद्र पहाड़िया, सह मंत्री शुभम पहाड़िया एवं अशोक सामरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशाल काला एवं चक्रेश जैन, सौरभ जैन एवं श्रीमती मंजू अजमेरा के नेतृत्व में महिला कार्यकारिणी ने भी शपथ ली. 

समारोह के दौरान महिला संगठन को भी मजबूती प्रदान करते हुए श्रीमती मंजू अजमेरा ने राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की. उनके साथ ही पूरी राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी ने भी समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ अपने पदों की शपथ ली.

  • सदस्यता अभियान से जुड़ने की अपील : इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं मध्यांचल नेतृत्व ने समाजजनों से महासमिति के राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया. पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था देशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, बच्चों के उत्थान, तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा तथा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. 

महासमिति ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि सदस्यता ग्रहणकर, इस गौरवशाली संस्था के सेवा कार्यों में अपना योगदान दें. समारोह में मध्यांचल कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू अजमेरा व मयंक जैन की टीम को समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ पालीवाल वाणी मीडिया समूह ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook